ABP News C Voter Survey: उत्तराखंड (Uttarakhand) में कांग्रेस (Congress) पार्टी के अंदर जारी घमासान अब शांत होता दिखाई दे रहा है. पार्टी के अंदर हरीश रावत (Harish Rawat) और देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) के बीच जारी गतिरोध दूर करने के लिए आलाकमान ने उपाय निकाल लिया. कांग्रेस की ओर से हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी उनके अगुवाई में चुनाव लड़ेगी. इससे पहले पंजाब की सियासी उठापटक से उबरी कांग्रेस को हाल ही राजस्थान में पायलट की नाराजगी झेलनी पड़ी थी. हालांकि कांग्रेस ने पार्टी की राज्य इकाई के भीतर उठ रही बगावती लहर को समय रहते हुए दबा दिया.

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस, पार्टी के भीतर की अंतर्कलह को शांत करने में नाकामयाब साबित हो रही है. इसको लेकर एबीपी न्यूज सी वोटर ने पब्लिक से उनकी राय जानने की कोशिश की. सर्वे में 52 फीसदी लोगों ने जवाब दिया कि हां कांग्रेस अपना घर नहीं संभाल पा रही है. वहीं 30 फीसदी लोगों ने इस सवाल का जवाब नहीं में दिया. इसके अलावा 18 फीसदी लोगों ने इस सवाल के जवाब में पता नहीं कहा.

क्या कांग्रेस अपना घर नहीं संभाल पा रही ?

हां -52

नहीं -30

पता नहीं-18

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया