UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी उतनी ही तेजी से बढ़ गया है. इस बीच बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान को हाथों-हाथ लिया है. इसके बाद सवाल उठता है कि क्या पाकिस्तान का मुद्दा उछाल कर अखिलेश यादव ने सेल्फ गोल किया है?

इसी सवाल को लेकर एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर से स्नैप पोल किया है. सर्वे में 46 फीसदी लोगं ने कहा कि हां अखिलेश ने सेल्फ गोल किया है. वहीं 32 फीसदी ने नहीं और 22 फीसदी ने पता नहीं में जवाब दिया है.

क्या पाकिस्तान का मुद्दा उछाल कर अखिलेश ने सेल्फ गोल किया?
हां- 46 %
नहीं 32 %
पता नहीं 22 %

पाकिस्तान को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है. उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए."

उन्होंने ट्वीट में कहा, "वह स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में ‘तमंचावाद’ दौड़ रहा है." योगी ने एक अन्य ट्वीट में विपक्ष को मुद्दा विहीन करार देते हुए कहा, "एक कहावत है. करें न धरें, तरकश पहने फिरें…"पूरे विपक्ष का यही हाल है! सत्ता में रहे तो कुछ करा न धरा, अब चुनाव के समय सब ‘तरकश’ पहने फिर रहे हैं.’’

अखिलेश यादव ने क्या कहा था?

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक अखबार को दिए गए साक्षात्कार में कहा था,‘‘ भारत का असल दुश्मन चीन है, पाकिस्तान तो राजनीतिक दुश्मन है. मगर बीजेपी वोट बैंक की राजनीति के लिए सिर्फ पाकिस्तान पर ही निशाना साधती है. ’’

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी अखिलेश के इस बयान की तीखी आलोचना की थी. उन्होंने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था , "सपा के नेता अखिलेश यादव ने एक अखबार में साक्षात्कार में कहा कि वह पाकिस्तान को भारत का असली दुश्मन नहीं मानते. उन्होंने कहा कि बीजेपी वोट की राजनीति के लिए पाकिस्तान को हमारा दुश्मन बताती है."

पात्रा ने कहा था "मैं अखिलेश जी से पूछना चाहता हूं कि कश्मीर के जो भाई बहन पाकिस्तान द्वारा भेजे गए आतंकियों से मारे जाते हैं, क्या वो भारतीय नहीं हैं? जिन्ना से जो करे प्यार, वो पाकिस्तान से कैसे करे इनकार. जिन्ना का नाम लेकर उतरे थे और वो आज पाकिस्तान पर पहुंच गए."

RPN Singh Joins BJP: बीजेपी में शामिल हुए आरपीएन सिंह, कांग्रेस को दिया झटका

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया