उत्तर प्रदेश (UP) में कुछ ही महीनों में चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में तमाम पार्टियां जनता के बीच अपनी जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रही है. एबीपी न्यूज सी-वोटर के सर्वे के नए नतीजे के मुताबिक राज्य में BJP का ग्राफ गिरा है. लेकिन अभी भी ज्यादातर जनता अपना वोट बीजेपी को दे सकती है. बता दें कि कोरोना के दौरान अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी और बढ़ती मंगहाई जैसे कई मुद्दे चुनाव से पहले ही सरकार की क्षमता पर प्रश्न चिन्ह लगा चुके हैं. जिसका फायदा समाजवादी पार्टी SP और कांग्रेस को मिल रहा है.

यूपी में कुल 403 सीटें हैं. पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस वक्त बीजेपी के लिए एकतरफा जीत दिखाई दे रही थी, लेकिन अब मुकाबला कड़ी टक्कर में तब्दील होता दिखाई दे रहा है. हालांकि अब भी पलड़ा BJP का ही भारी दिख रहा है. एबीपी न्यूज सी वोटर के सदस्यों ने लोगों के बीच पहुंचकर यह जानने की कोशिश है कि इस बार वोटर किसे चुनने के मूड में हैं.

आपको क्या लगता है कौन जीतेगा ?

बीजेपी- 47%
एसपी- 29%
बीएसपी-8%
कांग्रेस- 7%
अन्य-4%
त्रिशंकु-2%
कह नहीं सकते-3%

क्या सरकार से नाराज हैं और बदलाव चाहते हैं ?

नाराज हैं, बदलाव चाहते हैं- 46%
नाराज हैं, बदलना नहीं चाहते हैं-29%
नाराज नहीं, बदलाव नहीं- 25%

यूपी चुनाव में कौन सा मुद्दा प्रभावी होगा ?

ध्रुवीकरण -16%
किसान आंदोलन-29%
कोरोना-15%
कानून व्यवस्था-14%
सरकार का काम-6%
मोदी की छवि-6%
अन्य-14%

[नोट- एबीपी न्यूज़ के लिए सीवोटर ने पांचों चुनावी राज्यों का मूड जाना है इस सर्वे में 107000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया है. सर्वे 9 अक्टूबर 2021 से 11 नवंबर के बीच किया गया है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस पांच फीसदी है.]

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया