ABP C Voter Survey: पंजाब में सीएम की पसंद कौन? चरणजीत चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और अरविंद केजरीवाल में है बड़ा फासला

ABP C Voter Survey: पंजाब में विधानसभा चुनाव की घोषणा भले ही नहीं हुई हो, उससे पहले चुनावी सरगर्मी बढ़ी हुई है. कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां हैं. आम आदमी पार्टी (आप), शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लगातार कांग्रेस को घेर रही है. बीजेपी और अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने गठबंधन का एलान किया है.

इस बीच एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने सर्वे किया है. मतदाताओं से मुख्यमंत्री के चेहर को लेकर मूड जानने की कोशिश की गई. लोगों को चरणजीत सिंह चन्नी, सुखबीर सिंह बादल, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह और अन्य के विकल्प दिए गए.

ABP Cvoter Survey के मुताबिक, मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर जब लोगों से सवाल किया गया तो 32 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पसंद किया. वहीं 24 फीसदी ने अरविंद केजरीवाल, 2 फीसदी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह, 17 फीसदी ने सुखबीर सिंह बादल, 13 फीसदी ने भगवंत मान और 5 फीसदी ने नवजोत सिद्धू और 7 फीसदी ने अन्य पर भरोसा जताया.

पंजाब में सीएम की पसंद कौन?

चरणजीत सिंह चन्नी    32%
सुखबीर सिंह बादल     17%
अरविंद केजरीवाल      24 %
भगवंत मान              13%
नवजोत सिंह सिद्धू         5%
कैप्टन अमरिंदर सिंह       2%
अन्य                         7%

लोगों से पूछा गया कि मुख्यमंत्री के तौर पर चरणजीत सिंह चन्नी का कामकाज कैसा रहा? तो 44 फीसदी ने अच्छा, 32 फीसदी ने औसत और 24 फीसदी ने खराब बताया.

सीएम चन्नी का कामकाज कैसा रहा?
स्रोत: C-VOTER
अच्छा   44 %
औसत   32 %
खराब    24 %

नोट- यूपी, पंजाब सहित पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. abp न्यूज के लिए सी-वोटर अब हर रोज चुनावी राज्यों का मूड बता रहा है. पंजाब पर ये सर्वे 7 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच किया गया, जिसमें 5687 लोगों की राय ली गई.

ABP C-Voter Survey: क्या योगी से नाराज हैं और बदलना चाहते हैं सरकार? जानिए क्या बोली यूपी की जनता

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News