ABP C Voter Survey for UP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक रेस जारी है. सभी पार्टियां इस रेस में खुद को बेहतर साबित करने की कोशिश में जुटी हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP Election) से लेकर पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड तक सियासी रंग आसमान में छाया हुआ है. बीजेपी यूपी के चारों क्षेत्रों में बड़े आंकड़े के साथ सत्ता में बने रहना चाहती है, वहीं सपा सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है. इस वक्त एक अहम सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है कि इस बार यूपी में कौन बना रहा है सरकार. आइए जानते हैं यूपी के चारों बड़े रीजन में किस पार्टी का पलड़ा कितना भारी है.

चारों ही रीजन सीटों के लिहाज से बेहद अहम हैं. बुंदेलखंड में जहां 19 सीटों के लिए जंग है तो वहीं पश्चिमी यूपी की 136 पर सियासी मैदान सजा है. इसके अलावा पूर्वांचल का रीजन 130 सीटों में सिमटा है, जबकि अवध में 118 सीटों की लड़ाई है. एबीपी सी वोटर की टीम ने इन चारों ही रीजन का सियासी माहौल पहचानने की कोशिश की.

एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी को बुंदेलखंड की 19 सीटों में से 13-17 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं सपा 2-6 सीटों तक ही इस रीजन में सिमटती नजर आ रही है. बीएसपी के खाते में शून्य से 1 सीट जा सकती है, यही हाल इस रीजन में कांग्रेस और अन्य का भी है.

बुंदेलखंड रीजन में किसे कितनी सीट ? (कुल सीट-19)
BJP+ 13-17
SP+ 2-6
BSP 0-1
कांग्रेस- 0-1
अन्य-0-1

बुंदेलखंड में किसको कितना फायदा-नुकसान

दिसंबर जनवरी फरवरी
BJP+ 12-16 13-17 13-17
SP+ 2-6 2-6 2-6
BSP 0-3 0-1 0-1
कांग्रेस- 0-2 0-1 0-1
अन्य- 0-2 0-1 0-1

अवध रीजन में मुकाबला कड़ा ही बना हुआ है. इस बार के सर्वे में बीजेपी को 118 सीटों में से 71-75 सीटें मिल सकती हैं. वहीं समाजवादी पार्टी को 41-45 सीटें मिलने का अनुमान है. बीएसपी का यहां भी हाथ खाली है और सिर्फ 1-3 सीटें मिलने की संभावना है. कांग्रेस और अन्य के खाते में इस रीजन में 0-1 सीट आ सकती है.

अवध रीजन में किसे कितनी सीट ? (कुल सीट-118)
BJP+ 71-75
SP+ 41-45
BSP 1-3
कांग्रेस- 0-1
अन्य- 0-1

अवध रीजन में कितना नफा-नुकसान (कुल सीट-118)
दिसंबर जनवरी फरवरी
BJP+ 72-76 71-75 71-75
SP+ 38-42 40-44 41-45
BSP 2-6 0-2 1-3
कांग्रेस- 0-2 0-2 0-1
अन्य- 0-2 0-2 0-1

पूर्वांचल की 130 सीटों पर सियासी मुकाबला टाइट है. बीजेपी को एबीपी सी वोटर के सर्वे में 66-70 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, वहीं समाजवादी पार्टी के खाते में इस रीजन में 48 से 52 सीटें आ रही हैं. वहीं बीएसपी को यहां 5-7 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा कांग्रेस को 1-3 जबकि अन्य को 3-5 सीटें मिलने की संभावना है.

पूर्वांचल रीजन में किसे कितनी सीट ? (कुल सीट-130)
BJP+ 66-70
SP+ 48-52
BSP 5- 7
कांग्रेस- 1-3
अन्य-3-5

पूर्वांचल रीजन में कितना उतार-चढ़ाव
नवंबर दिसंबर आज
BJP+ 66-70 61-65 66-70
SP+ 47-51 51-55 48-52
BSP 4-8 4-8 5-7
कांग्रेस- 1-5 2-6 1-3
अन्य- 2-6 2-6 3-5

पश्चिमी यूपी रीजन की बात करें तो यहां की 136 सीटों पर मुकाबला टफ है. बीजेपी इस रीजन में 71 से 75 सीटें हासिल कर सकती है. वहीं समाजवादी पार्टी भी इस रीजन में 53 से 57 सीटें जीत सकती है. बसपा का ग्राफ यहां भी गिरा हुआ है और उसे 4-6 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को इस रीजन में 1-3 सीटें जबकि अन्य को शून्य से 2 सीटें मिल सकती हैं.

पश्चिमी यूपी रीजन में किसे कितनी सीट ? (कुल सीट-136)
BJP+71-75
SP+ 53-57
BSP 4-6
कांग्रेस- 1-3
अन्य-0-2

पश्चिमी यूपी रीजन में कितना बदलाव?
नवंबर दिसंबर आज
BJP+ 64-68 65-69 71-75
SP+ 58-62 58-62 53-57
BSP 4-8 5-9 4-6
कांग्रेस- 2-6 0-4 1-3
अन्य- 0-2 0-2 0-2

इसके अलावा अगर पूरे यूपी की कंप्लीट पिक्चर की बात करें तो मुकाबला बीजेपी के पक्ष में है और वो बहुमत के साथ सरकार बनाने की स्थिति में है. बीजेपी को यूपी की 403 सीटों में से 223 से 235 सीटें मिल सकती हैं. वहीं समाजवादी पार्टी 145 से 157 सीटें तक हासिल कर सकती है. इसके अलावा बीएसपी 8-16 सीटें जीत सकती है. वहीं कांग्रेस 3-7 सीटों पर सिमट सकती है. अन्य के खाते में 4-8 सीटें जा सकती हैं.

यूपी में किसे कितनी सीट ? (कुल सीट-403)
BJP+ 223-235
SP+ 145-157
BSP 8-16
कांग्रेस- 3-7
अन्य-4-8

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand Election 2022: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया हमला, बोले- ये पवित्र देवभूमि में घोल रहे ज़हर, गंगा को घोषित किया था नहर

ये भी पढ़ें- Punjab Assembly Elections 2022: 68 सीटों पर सीधा असर, 35 पर खेल बिगाड़ने का माद्दा, पंजाब में ऐसा है डेरों का रुतबा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया