ABP C-Voter Survey: यूपी में चुनावी बयार बह रही है और दावों, वादों और आरोपों का दौर जारी है. यूपी में अवध और बुंदेलखंड दो ऐसे रीजन हैं, जो यूपी की सत्ता पाने के लिहाज से बेहद अहम माने जाते हैं. बुंदेलखंड रीजन में कुल 19 सीटें हैं, वहीं अवध का रीजन बड़ा है. अवध में 118 सीटों पर चुनावी लड़ाई है. अगर इन दोनों रीजन में जिस भी पार्टी को बढ़त मिलेगी वो सत्ता तक आसानी से पहुंच जाएगी. एबीपी सी वोटर के सर्वे में हमने ये जानने की कोशिश की है कि बुंदेलखंड और अवध रीजन की जनता के दिल में बीजेपी समेत विपक्षी पार्टियों के लिए कितनी जगह बन पाई है.

सी वोटर के सर्वे के मुताबिक बुंदेलखंड की 19 सीटों में से सबसे ज्यादा वोट शेयर बीजेपी के हिस्से में दिखाई दे रहा है. इस रीजन का 43 फीसदी वोट बीजेपी के हिस्से में नजर आ रहा है. वहीं 29 फीसदी वोट समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगियों के खाते में जाता हुआ दिखाई दे रहा है, 15 फीसदी बीएसपी के हिस्से, जबकि कांग्रेस को 8 फीसदी वोट शेयर से संतोष करना पड़ सकता है. अन्य के खाते में इस रीजन में 5 फीसदी वोट है.

बुंदेलखंड रीजन
कुल सीट 19
Cvoter का सर्वे

BJP+ 43%
SP+ 29%
BSP 15%
कांग्रेस 8%
अन्य 5%

कितना बदलाव

पिछले 4 दिसंबर को प्रसारित किए गए सर्वे की तुलना में आज के सर्वे में बुंदेलखंड में बीजेपी का वोट शेयर 2 फीसदी बढ़ा है. वहीं समाजवादी पार्टी के वोट शेयर में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि आज के सर्वे में बीएसपी को 3 फीसदी वोट शेयर का फायदा मिलता नजर आ रहा है. वहीं कांग्रेस को एक फीसदी वोट शेयर का नुकसान हुआ है.

बुंदेलखंड रीजन
कुल सीट 19

4 दिसंबर आज
BJP+ 41% 43%
SP+ 33% 29%
BSP 12% 15%
कांग्रेस 9% 8%
अन्य 5% 5%

अवध के दिल में क्या?

अवध रीजन की बात करें तो सीटों के लिहाज से ये क्षेत्र ज्यादा बड़ा है. इस रीजन में जिस भी पार्टी को बढ़त मिलेगी वो सत्ता के सबसे करीब होगा. एबीपी-सी वोटर के सर्वे के अनुमान के मुताबिक इस रीजन में सबसे ज्यादा 42 फीसदी वोट शेयर बीजेपी के हिस्से में है. वहीं समाजवादी पार्टी के खाते में 33 फीसदी वोट शेयर, बीएसपी के खाते में 11 फीसदी, कांग्रेस के खाते में 8 फीसदी और अन्य के खाते में 6 फीसदी वोट शेयर नजर आ रहा है.

अवध रीजन
कुल सीट 118

BJP+ 42%
SP+ 33%
BSP 11%
कांग्रेस 8%
अन्य 6%

अवध में कितना बदलाव

अवध रीजन में 4 दिसंबर के सर्वे के मुकाबले आज के सर्वे में 1 फीसदी वोट शेयर का नुकसान नजर आ रहा है. वहीं समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगियों को 2 फीसदी का फायदा मिलता दिख रहा है. इसके अलावा बीएसपी को भी 1 फीसदी वोट शेयर का आज के सर्वे में फायदा हुआ है. इसके अलावा कांग्रेस 8 फीसदी वोट शेयर के साथ पिछले बार के आंकड़ों के बराबर ही है. अन्य को इस सर्वे में 2 फीसदी का नुकसान हुआ है.

अवध रीजन
कुल सीट 118
Cvoter का सर्वे

4 दिसंबर आज
BJP+ 43% 42%
SP+ 31% 33%
BSP 10% 11%
कांग्रेस 8% 8%
अन्य 8% 6%

नोट: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य का राजनीतिक तापमान बेहद गर्म है. abp न्यूज के लिए CVOTER ने साप्ताहिक सर्वे के जरिये यूपी की जनता का मूड जाना है. इस सर्वे में यूपी के 12 हजार 755 लोगों ने हिस्सा लिया है. सर्वे 11 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच का है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस 5% है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया