ABP C-Voter Survey: अगले साल की शुरुआत में होने जा रहे पांच राज्यों के विधाननसभा चुनावों से पहले सभी राजनीतिक दलों की तरफ से सियासी गुणा-भाग कर अभी से पूरी ताकत झोंक दी गई है. इस बीच एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर की तरफ से सर्वे किया गया है. इस सर्वे में जनता से मूड को भांपने की कोशिश की गई है. जानिए किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है-

यूपी में बीजेपी की बन सकती है सरकार

सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 41 फीसदी वोट हासिल हो सकता है. जबकि समाजवादी पार्टी के खाते में 32 फीसदी, बहुजन समाज पार्टी के खाते में 15 फीसदी, कांग्रेस को 6 फीसदी और अन्य के खाते में 6 फीसदी वोट जा सकते हैं. जबकि सीटों के लिहाज से अगर देखें तो बीजेपी के खाते में 241 से 249 सीटें जा सकती है. समाजवादी पार्टी के हिस्से में 130 से 138 सीटें आ सकती है. जबकि बीएसपी 15 से 19 के बीच और कांग्रेस 3 से 7 सीटों के बीच सिमट सकती है.

#KaunBanegaMukhyaMantri: यूपी में किसकी बन सकती है सरकार, आंकड़े किसके हक में?@RubikaLiyaquat @YRDeshmukh @shekharkahin @Abhigyan_AP @awasthis

LIVE देखें – https://t.co/Fj3gMqgUIW

LIVE पढ़ें – https://t.co/kwjBbYo5bw #UPElections #Elections2022 #CVoterSurvey pic.twitter.com/v7vZww0qMl
— ABP News (@ABPNews) October 8, 2021

उत्तराखंड में भी बीजेपी की सरकार

अगले साल उत्तराखंड चुनाव में एक बार फिर से बीजेपी वापसी कर सकती है. सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को 34 फीसदी, बीजेपी को 45 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 15 फीसदी और अन्य को 6 फीसदी वोट मिल सकते हैं. सीटों की अगर बात करें तो राज्य में कांग्रेस को 21-25 सीटें, बीजेपी को 42-46 सीटें, आम आदमी पार्टी को 0-4 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती है.

पंजाब में ‘आप’ सबसे बड़ी पार्टी

पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में अगले साल वहां के विपक्ष में बैठी आम आदमी पार्टी को बड़ा फायदा हो सकता है. आप को सर्वे में 36 फीसदी, कांग्रेस को 32 फीसदी, अकाली दल को 22 फीसदी, बीजेपी को 4 फीसदी और अन्यक 6 फीसदी वोट मिल सकते हैं सीटों के लिहाज से देखें तो आप को 49 से 55 सीटें, कांग्रेस को 30 से 47 सीटें, अकाली दल को 17 से 25 सीटें, बीजेपी को 0-1 सीट और अन्य को भी 0-1 सीट आ सकती है.

#KaunBanegaMukhyaMantri | सिद्धू के नेतृत्व में कांग्रेस पंजाब में जीत पाएगी ?

LIVE देखें – https://t.co/cBG9NmKenT

LIVE पढ़ें – https://t.co/kwjBbYo5bw #Elections2022 #PunjabElections2022 #Punjab #Congress #PunjabCongress #NavjotSinghSidhu pic.twitter.com/VMcmCMqZrr
— ABP News (@ABPNews) October 8, 2021

गोवा में बीजेपी को बहुमत

सर्वे के मुताबिक, 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में बीजेपी सबसे ज्यादा सीटों के साथ राज्य में एक बार फिर से अपनी सरकार बना सकती है. पिछली बार राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन वह राज्य में सरकार नहीं बना पाई थी. सर्वे के अनुसार, गोवा में बीजेपी को 24 से 28 सीटें मिल सकती है. जबकि, कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 से 5 सीट, आम आदमी पार्टी को 3 से 7 और अन्य को 4 से 8 सीटें मिल सकती है. अगर वोटों के लिहाज से देखें तो भारतीय जानता पार्टी को 38 फीसदी वोट मिल सकते हैं. जबकि, कांग्रेस 18 फीसदी, आप 23 फीसदी और अन्य को 21 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं.

मणिपुर में बीजेपी बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी

सर्वे के मुताबिक, चुनाव में बीजेपी को 21 से 25 सीटें आ सकती है. हालांकि, सरकार बनाने के लिए वहां पर कम से कम 31 सीटों की आवश्यकता होगी. इसके अलावा, कांग्रेस को 18 से 22 सीटें, एनपीएफ को 4 से 8 सीटें और अन्य को 1 से 5 सीटें मिल सकती है. अगर वोट फीसदी के हिसाब से देखें तो भारतीय जनता पार्टी को मणिपुर चुनाव में 36 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं. जबकि कांग्रेस को 34 फीसदी, एनपीएफ को 9 फीसदी और अन्य को 21 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं.

[नोट- एबीपी न्यूज़ के लिए सीवोटर ने पांचों चुनावी राज्यों का मूड जाना है इस सर्वे में 98 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया है. सर्वे 4 सितंबर 2021 से 4 अक्टूबर के बीच किया गया है. इसमे मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस पांच फीसदी है.]

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया