ABP News C-Voter Survey: राजनीतिक रूप से देश का सबसे बड़ा सूबा उत्तर प्रदेश इन दिनों ठंड के बाद भी चुनाव की तपिश में दिखाई दे रहा है. जैसे-जैसे राज्य में ठंड बढ़ रहे हैं वैसे वैसे राजनीतिक गरमाहट बढ़ती जा रही है. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर पार्टी अपनी जमीन और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में जुटा हुआ है. हर दल के कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में जनता यह भी जनने की कोशिश में जुटी हुई है कि सत्ता का रुख किस पार्टी को होगा. ऐसे में हमने एक बार फिर एबीपी न्यूज सी-वोटर के साथ मिलकर सर्वे किया और इस सर्वे के जरिए यूपी की कुल 403 सीटों पर जनता का मूड जानने की कोशिश की गई.

एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को वोटों के मामले में बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है. सर्वे के मुताबिक बीजेपी के हिस्से में 41 फीसदी वोट जा सकता है. वहीं समाजवादी पार्टी की बात करें तो 33 फीसदी वोट मिल सकता है. इस सर्वे में बीएसपी तीसरे नंबर नजर आ रही है. बीएसपी के खाते में 13 फीसदी वोट जाने की संभावना जताई गई है. वहीं कांग्रेस 8 फिसदी वोट हासिल कर सकती है. सर्वे के मुताबिक 5 फीसदी वोट अन्य दलों के खाते में जा सकते हैं.

यूपी में किसे कितने वोट ?
कुल सीट-403
C VOTER का सर्वे

BJP+ 41%
SP+ 33 %
BSP 13%
कांग्रेस- 8%
अन्य-5%

कितना उतार-चढ़ाव

पिछले रविवार को हुए सर्वे से अगर इस बार के सर्वे की तुलना करें तो बहुत ज्यादा बदलाव नहीं नजर आ रहा है. हालांकि, नए सर्वे में बीजेपी और उसके सहयोगियों के हिस्से में 1 फीसदी ज्यादा वोट मिलता दिख रहा है. पिछले हफ्ते हुए सर्वे में जहां बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को करीब 40 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया था तो वहीं इस बार सर्वे में 41 फीसदी वोट बीजेपी के खाते में जाते दिखाई दे रहे हैं.

पिछले सर्वे की तुलना में इस बार भी समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगियों के वोटों में एक फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. पिछली बार के 32 फीसदी वोट शेयर की जगह इस बार एसपी को 33 फीसदी वोट मिलता दिखाई दे रहा है. ताजा सर्वे में बीएसपी को 1 फीसदी वोट शेयर का नुकसान देखने को मिल रहा है. इस बार 13 फीसदी वोट बहुजन समाज पार्टी के हिस्से में जाती दिख रही है. कांग्रेस को पिछले सर्वे में 8 फीसदी वोटों मिलने का अनुमान जताया गया था जो कि अभी भी बरकरार है.

पार्टी

27 नवंबर

4 दिसंबर

BJP+

40%

41%

SP+

32%

33%

BSP

14%

13%

Congress

8%

8%

Others

6%

5%

[नोट: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य का राजनीतिक तापमान बेहद गर्म है. abp न्यूज के लिए CVOTER ने साप्ताहिक सर्वे के जरिये यूपी की जनता का मूड जाना है. इस सर्वे में यूपी के 11 हजार 85 लोगों ने हिस्सा लिया है. सर्वे 25 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच का है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस 5% है.]

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया