ABP C-Voter Election Survey: पंजाब में चुनाव प्रचार बहुत जोरों पर है, सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार को धार देना शुरू कर दिया है. कांग्रेस महासचिव हरीश रावत (Harish Rawat) को कांग्रेस ने पंजाब में प्रचार की कमान सौंपी है. रावत उत्तराखंड में कांग्रेस का सबसे भरोसेमंद चेहरा हैं, प्रदेश में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी इनके कंधों पर है.

हरीश रावत (Harish Rawat) ने हाल ही में कहा था कि अगर कांग्रेस केंद्र की सत्ता में वापसी चाहती है तो उसे भी अपने क्षेत्रीय नेताओं को मजबूत करने की भारतीय जनता पार्टी की तकनीक अपनानी होगी. हरीश रावत बोले कि राष्ट्रीय स्तर पर जीत की राह बनाने के लिए कांग्रेस को पहले राज्यों में BJP को हराना होगा.

एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में हमने ये जानने की कोशिश की कि आखिर इस भरोसेमंद चेहरे पर दांव खेलने से कांग्रेस को फायदा होगा और अगर फायदा होगा तो कितना होगा. इस सवाल के जवाब में 45 फीसदी जनता ने कहा कि इससे कांग्रेस को ज्यादा फायदा होगा. वहीं 30 फीसदी जनता ने माना कि इससे कांग्रेस को कम फायदा होगा. वहीं 25 फीसदी जनता की राय है कि इससे कांग्रेस को कोई फायदा होने वाला नहीं है.

हरीश रावत को प्रचार की कमान देने से कांग्रेस को कितना फायदा ?

ज्यादा 45%
कम 30%
बिल्कुल नहीं 25%

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया