ABP C-Voter Election Survey In Goa: समुद्र के तट पर बसे गोवा यूं तो क्षेत्रफल के नजरिए से देखें तो बहुत ही छोटा राज्य है लेकिन यहां की राजनीति काफी दिलचस्प है. कांग्रेस की कोशिश है कि इस बार राज्य की सत्ता पर काब्जा जमाया जाए तो वहीं बीजेपी की कोशिश है कि सत्ता कि कुर्सी उनके पास ही रहे. वहीं, राज्य की राजनीति में अपनी दखल देकर आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस ने इस बार के चुनाव को और दिलचस्प बनाने की कोशिश की है. ऐसे में दो नई पार्टियों की आमाद के बीच एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर सर्वे किया. इस सर्वे के जरिए एबीपी न्यूज ने सी-वोटर ने जानना चाहा कि राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं. सर्वे में यह भी जानने की कोशिश की गई है कि वोटर किसे मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं.

C VOTER का सर्वे
कुल सीट- 40

वोट प्रतिशत
बीजेपी- 36%
कांग्रेस-19%
आप-24%
अन्य- 21%

गोवा में किसे कितनी सीट ? C VOTER का सर्वे
कुल सीट- 40

बीजेपी- 19-23
कांग्रेस- 2-6
आप- 3-7
अन्य- 8-12

एबपी न्यूज और सी-वोटर सर्वे में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर जो बात सामने आई है वह ये है कि गोवा के करीब 30 प्रतिशत लोग वर्तमान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को फिर से सीएम बनाना चाहते हैं. वहीं आम आदमी पार्टी को लेकर भी लोगों ने अपनी राय रखी. बता दें कि यूं तो आप ने गोवा में सीएम के चेहरे का ऐलान नहीं किया है लेकिन मनीष सिसोदिया के मुताबिक अगर आप की सरकार बनी तो सीएम भंडारी समुदाय और डिप्टी सीएम ईसाई समुदाय से होगा. ऐसे में 19 प्रतिशत लोग आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं.

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह राव राणे के बेटे और बीजेपी नेता विश्वजीत राणे के लिए करीब 15 प्रतिशत लोगों चाहत जताई कि उन्हें वह मुख्यमंत्री के पद पर देखना चाहते हैं. वहीं महाराष्ट्र गोमंतक पार्टी के नेता राम कृष्ण धवलीकर को भी 6 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. बता दें कि धवलीकर गोवा की मरकाइम विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रह चुके हैं.वहीं गोवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लुइझिनो फलेरियो को भी 3 प्रतिशत लोग सीएम के रूप में देखना चाहते हैं जबकि करीब 15 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि कोई अन्य व्यक्ति मुख्यमंत्री बनें.

[नोट: एबीपी न्यूज़ के लिए सीवोटर ने पांचों चुनावी राज्यों का मूड जाना है इस सर्वे में 107000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया है. सर्वे 9 अक्टूबर 2021 से 11 नवंबर के बीच किया गया है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस पांच फीसदी है.]

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया