ABP C-Voter Survey for Punjab Election 2022: पंजाब (Punjab) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का दौरा रद्द होने और सुरक्षा चूक के मामले में खूब राजनीति हो रही है. इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच की जा रही है. हालांकि ये पूरा मामला साज़िश है या फिर सियासत इसका जवाब अभी तक नहीं मिल सका है. ऐसे में एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ मिलकर जो सर्वे किया है, उसमें आम लोगों से इस मुद्दे पर उनकी राय जानी है.

एबीपी न्यूज़ सी वोटर सर्वे में यूपी की जनता से सवाल किया गया कि पीएम की सुरक्षा में चूक साजिश है या फिर सियासत? इस सवाल पर 55 फीसदी लोगों ने कहा कि पीएम की सुरक्षा में चूक साज़िश है. इसके अलावा 44 फीसदी लोगों का मानना था कि सुरक्षा में चूक का मामला सियासत है. एक फीसदी लोगों ने कहा कि ये मामला दोनों ही है. यानी साफ है कि सर्वे में यूपी की ज्यादातर जनता ये कह रही है कि पंजाब में पीएम का जो काफिला रोका गया वो साजिश है.

पीएम की सुरक्षा में चूक साजिश है या फिर सियासत ?
Cvoter का सर्वे

साजिश-55%
सियासत-44%
दोनों-1%

पंजाब के सीएम ने क्या कहा है ?

इस मामले में पंजाब सरकार ने सुरक्षा चूक की बात से इंकार किया है. चन्नी ने घटना वाले दिन पांच जनवरी के प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि पीएम मोदी को लौटकर जाना पड़ा इसके लिए हमें खेद है. उन्होंने बताया था कि रात को प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटा दिया गया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की बात गलत है. उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम दिल्ली से तय था. उन्होंने सड़क मार्ग से सफर करने को लेकर कहा कि हमें ऐसी कोई भी सूचना नहीं थी कि पीएम को सड़क से जाना है.

Corona Crisis: संसद के 400 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू ने जारी किए दिशानिर्देश

Covid-19: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर सीएम केजरीवाल बोले- घबराने की नहीं है जरूरत, लॉकडाउन पर दिया ये बयान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया