ABP C Voter Survey: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह (RPN Singh) मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए. कुशीनगर जिले की पडरौना राजघराने से ताल्लुक रखने वाले आरपीएन सिंह हाल ही में बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है कि हमारा एक कार्यकर्ता भी आरपीएन सिंह को हरा देगा.

सवाल उठता है कि आरपीएन सिंह के आने से बीजेपी को कितना फायदा होगा? इसी का जवाब जानने के लिए एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने स्नैप पोल किया है. 35 फीसदी लोगों ने कहा कि आरपीएन सिंह के आने से बीजेपी को फायदा होगा. वहीं 34 फीसदी ने कहा कि नुकसान होगा. वहीं 31 फीसदी ने पता नहीं में जवाब दिया.

आरपीएन सिंह के आने से बीजेपी को फायदा या नुकसान?

फायदा- 35 %
नुकसान- 34 %
पता नहीं- 31 %

आरपीएन सिंह ने पडरौना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 1996, 2002 और वर्ष 2007 में जीत दर्ज की थी. इसके बाद वह कुशीनगर से 2009 के लोकसभा चुनाव में जीतकर वह सांसद बने और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में गृह राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली. हालांकि, इसके बाद के चुनावों में उन्हें लगातार हार का ही सामना करना पड़ा.

करीब 32 साल तक कांग्रेस में रहे और विधायक से लेकर सांसद और केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय करने वाले सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा. भाजपा में शामिल होने को उन्होंने एक नयी शुरुआत करार दिया और कहा कि पहले जो कांग्रेस थी, अब वह नहीं रही और ना ही उसकी सोच रही.

ABP Opinion Poll: क्या योगी राज में आपको या आपके जानने वालों को रोज़गार मिला? लोगों के जवाब जानकर चौंक जाएंगे

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया