ABP News C-Voter Survey: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इससे पहले ही तमाम पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं. शनिवार को एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने यूपी चुनाव (UP Election) में नया नारा देते हुए कहा कि UP+YOGI मतबल UPYOGI (उपयोगी). पीएम मोदी (PM Modi) के इस नारे के जवाब में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने निशाना साधते हुए कहा कि यूपी के लिए वर्तमान सरकार उपयोगी नहीं, अनुपयोगी है.

इधर कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी अमेठी में पदयात्रा निकाली और योगी सरकार को निशाने पर लिया. मायावती (Mayawati) की बीएसपी (BSP) भी लगातार जीते के दावे कर रही है. हालांकि असली नतीजा तो जनता तय करेगी. ऐसे में एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ साप्ताहिक सर्वे किया है और लोगों से उनका मूड जानने की कोशिश की है.

सर्वे पर नज़र दौड़ाने से पता चलता है कि यूपी में BJP का वोट शेयर लगातार बढ़ रहा है. हालांकि इस मामले में समाजवादी पार्टी (SP) भी पीछे नहीं है. 4 दिसबंर को SP 33 फीसदी वोट हासिल करती हुई दिख रही थी तो आज पार्टी को 34 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसके अलावा बीएसपी जस की तस दिखाई दे रही है, जबकि कांग्रेस को एक फीसदी वोट का घाटा होता दिख रहा है.

यूपी में किसे कितने वोट?

यूपी का चुनावी सर्वे
कुल सीट 403

BJP+ 40%
SP+ 34%
BSP 13%
कांग्रेस 7%
अन्य 6%

यूपी में किसे कितने वोट?

यूपी का चुनावी सर्वे
कुल सीट 403

4 दिसंबर 11 दिसंबर आज
BJP+ 41% 40% 40%
SP+ 33% 34% 34%
BSP 13% 13% 13%
कांग्रेस 8% 7% 7%
अन्य 5% 6% 6%

नोट: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य का राजनीतिक तापमान बेहद गर्म है. abp न्यूज के लिए CVOTER ने साप्ताहिक सर्वे के जरिये यूपी की जनता का मूड जाना है. इस सर्वे में यूपी के 12 हजार 755 लोगों ने हिस्सा लिया है. सर्वे 11 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच का है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस 5% है.

About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें