ABP Cvoter Exit Poll 2022 Live: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में कौन मारेगा बाज़ी, किसकी बनेगी सरकार? कुछ देर में एग्ज़िट पोल के नतीजे

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में इस बार किसकी सरकार बनने जा रही है इस बात का पता तो 10 मार्च को चलेगा, लेकिन लोगों के मन में क्या है? किसकी सरकार बनाना चाह रहे हैं और किसे वोट दिया है? ऐसे कुछ सवालों के जवाब इन राज्यों में किए गए एग्ज़िट पोल में पूछे गए हैं. एग्जिट पोल में किसकी सरकार बन रही है और कौन सत्ता से बेदखल हो रहा है इस बात को जानने की कोशिश की गई है. कुछ देर में एग्जिट पोल के नतीजे आपके सामने होंगे.

पंजाब में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है. 20 फरवरी को पंजाब में 117 सीटों पर वोटिंग हुई है. पंजाब में इस बार मुकाबले में कई टीमें हैं. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अकाली दल, बीजेपी और अमरिंदर सिंह की पार्टी का गठबंधन और किसानों की पार्टी चुनावी मैदान में थी. सभी ने चुनाव में अपनी जीत का दावा किया है. हालांकि नतीजे क्या होंगे यह अभी साफ साफ कह पाना मुश्किल है.

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में इस बार वोटिंग हुई है. पहले चरण में 10 फरवरी को वोटिंग हुई. इसके बाद दूसरा 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और सातवें चरण में आज यानि 7 मार्च को वोट डाले गए. आज 54 सीटों पर वोटिंग हुई.

उल्लेखनीय है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में सातवें चरण की इन 54 सीट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगियों अपना दल (एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को कुल 36 सीटें मिली थीं. इनमें भाजपा को 29, अपना दल (एस) को चार और सुभासपा को तीन सीटें प्राप्त हुई थीं.

वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) को 11, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को छह और निषाद पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी. वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अपने दम पर लड़ी निषाद पार्टी इस बार भाजपा के साथ गठबंधन में है, जबकि सुभासपा ने सपा से गठबंधन किया है.

आपको बता दें कि सातवें चरण में 2.06 करोड़ मतदाता हैं. इनमें 1.09 करोड़ पुरूष, 97.08 लाख महिला और 1027 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं. इस चरण के निर्वाचन में कुल 54 विधान सभा क्षेत्रों में 613 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 75 महिला प्रत्याशी हैं. सातवें चरण की 54 सीटों में से 11 अनुसूचित जाति के लिए और दो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं.

गौरतलब है कि उत्तराखंड और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ. इसके अलावा मणिपुर में 28 फरवरी को पहले चरण के लिए वोटिंग हुई और पांच मार्च को दूसरे चरण के लिए लोगों ने मतदान किया है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News