ABP Cvoter Survey: उत्तराखंड की जनता किसे बनाना चाहती है मुख्यमंत्री? यहां जानें

ABP Cvoter Survey for Uttarakhand Election 2022: आबादी के लिहाज से पहाड़ी राज्य उत्तराखंड काफी छोटा है. लेकिन सियासी रूप से यहां हलचल कभी शांत नहीं होती है. आलम यह है कि भारी बहुमत के बाद भी बीजेपी साढे़ चार साल में तीन मुख्यमंत्री बदलने पड़े. विपक्षी पार्टी कांग्रेस में भी उथल पुथल जारी ही रहती है. नेता प्रतिपक्ष चुनने में काफी वक्त लगाने के बाद अब कांग्रेस में सुई इस बात पर अटकी है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा.

हालांकि कांग्रेस पार्टी के नेता यह कह रहे हैं कि अभी उनका ध्यान सिर्फ सत्ता में वापसी पर है. चुनाव के बाद चेहरा भी चुन लिया जाएगा. तो वहीं सत्ताधारी बीजेपी पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही चुनावी मैदान में उतर सकती है. आम आदमी पार्टी ने भी उत्तराखंड में चुनावी मैदान में उतरने का एलान कर दिया है. अरविन्द केजरीवाल ने कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की घोषणा की है. लेकिन एबीपी न्यूज़ से सी वोटर के साथ मिलकर यह जानने की कोशिश की है कि आखिरी उत्तराखंड की जनता का मूड क्या है.

[yt]https://youtu.be/odmHZVWb7ws[/yt]

जनता की नजर में पसंदीदा सीएम उम्मीदवार

हरीश रावत- 30.6%
पुष्कर सिंह धामी- 22.5%
अनिल बलूनी- 19.4
कर्नल अजय कोठियाल- 9.6
भुवन चंद खंडूरी- 4.8
सतपाल महाराज- 3.8
अन्य- 9.4

सर्वे के आंकड़ों से यह साफ नजर आ रहा है कि कांग्रेस नेता हरीश रावत को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे ज्यादा लोग देखना चाहते हैं. वहीं बीजेपी के नए नवेले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता भी 22 फीसदी से ज्यादा है. इसके अलावा बीजेपी नेता अनिल बलूनी को भी 19.4 फीसदी लोग पसंदीदा सीएम उम्मीदवार के रूप में देख रहे हैं. आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल भी रेस में बने हुए हैं.

नोट- सर्वे में उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 15 हजार 850 लोगों से बात की गई है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News