ABP Cvoter Survey for Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. लेकिन इससे पहले ही राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. जनता को लुभाने के लिए वादों और दावों का दौर भी शुरू हो गया है. इस बीच एबीपी न्यूज़ के लिए सर्वे एजेंसी सी वोटर ने उत्तराखंड की जनता का मन टटोला है.

उत्तराखंड सरकार के कामकाज से कितना संतुष्ट?

बहुत संतुष्ट-35%
कम संतुष्ट-17%
असंतुष्ट-47%
कह नहीं सकते-1%

उत्तराखंड सीएम के कामकाज से कितना संतुष्ट?

बहुत संतुष्ट-36%
कम संतुष्ट-11%
असंतुष्ट-36%
कह नहीं सकते-17%

उत्तराखंड में विपक्ष के काम से कितना संतुष्ट?

बहुत संतुष्ट-21%
कम संतुष्ट-27%
असंतुष्ट-32%
कह नहीं सकते-20%

उत्तराखंड में सबसे बड़ा मुद्दा क्या?

भ्रष्टाचार-9%
बेरोजगारी-41%
महंगाई-16%
किसान-12%
कोरोना-15%
अन्य-7%

एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड में अगर अभी विधानसभा चुनाव होते हैं तो कांग्रेस को 32.6 फीसदी, बीजेपी को 43.1 फीसदी, तो वहीं आम आदमी पार्टी को 14.6 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. अन्य के खाते में 9.7 फीसदी वोट जाता दिख रहा है.

उत्तराखंड के सर्वे के मुताबिक वोट शेयर को अगर सीटों में तब्दील करें तो बीजेपी को 44-48, कांग्रेस को 19-23, तो वहीं आम आदमी पार्टी को शून्य से चार सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में शून्य से दो सीटें आ सकती हैं.

नोट- सर्वे में उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 15 हजार 850 लोगों से बात की गई है.

[yt]https://youtu.be/odmHZVWb7ws[/yt]

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया