छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को आइडियाज ऑफ इंडिया कार्यक्रम के दूसरे दिन शिरकत की. जब उनसे पूछा गया कि क्या छत्तीसगढ़ मॉडल 2024 के चुनाव में बीजेपी के गुजरात मॉडल को पीछे छोड़ देगा तो उन्होंने कहा, ‘गुजरात मॉडल की चर्चा अब कोई नहीं करता. गुजरात ने देश को काफी कुछ दिया. महात्मा गांधी और वल्लभ भाई पटेल जैसे सपूत दिए. देश की एकता और अखंडता बनाने में सरदार पटेल की सबसे बड़ी भूमिका रही. लेकिन अब चार लोग निकले हैं, दो बेचने वाले और दो खरीदने वाले. जो निर्माण उस वक्त हुए थे, वो अब सारे बिक रहे हैं.'

सीएम बघेल ने आगे कहा, ‘आखिर गुजरात मॉडल है क्या? पीएम मोदी को 8 साल सत्ता संभाले हो गए लेकिन कोई बताए कि गुजरात मॉडल का देश को क्या फायदा मिला. आज बीजेपी भी गुजरात मॉडल की चर्चा नहीं करती. छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा जरूर हो रही है देश में.'

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि देश में इस समय महंगाई चरम पर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी टीम से देश की अर्थव्यवस्था संभल नहीं रही है. ये सरकार मिलकर सभी कुछ बेच दे रही है. एयर इंडिया को बेच दिया, कई बड़ी कंपनियों को बेच दिया गया है. सारे एयरपोर्ट को बेचा जा रहा है. सारी संपदा कुछ खास हाथों में जा रही है और फिर भी देश की इकोनॉमी सुधर नहीं रही है.

सीएम ने आगे कहा, आप देखिए कि कैसे तेल और गैस के दाम बेतहाशा बढ़ते जा रहे हैं. पांच राज्यों के चुनावों के बाद डीजल और पेट्रोल के दाम किस तरह बढ़ रहे हैं, ये सब देख रहे हैं पर कोई बोल ही नहीं रहा है. लोगों को बरगलाया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का कहना है कि अब गुजरात मॉडल की बात नहीं हो रही है. ये पहले भी प्रचार का हिस्सा था और आज भी यही हो रहा है. अब इस समय छत्तीसगढ़ मॉडल की बात हो रही है और इसे हमारे काम की तारीफ के रूप में देखा जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें

ABP Ideas of India: सुधींद्र कुलकर्णी बोले – विभाजनकारी राजनीति की भारत में जरूरत नहीं, 80-20 फॉर्मूले का भी किया जिक्र

ABP Ideas of India: ‘ममता छोटी बहन जैसी, लेकिन रिश्ते बनाए रखने के लिए आइना दिखाना जरूरी’, बोले बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी