ABP Ideas of India: आज के दौर में फिल्में बनाना कितना मुश्किल है? क्यों फिल्म डायरेक्टर नागेश कुकुनूर ने OTT को बताया वरदान

लीग से हटकर हैदराबाद ब्लू, इकबाल जैसी फिल्में बनाने वाले फिल्म डायरेक्टर नागेश कुकुनूर ने एबीपी आइडियाज ऑफ इंडिया समिट में शनिवार को शिरकत की. इस दौरान उनके साथ फिल्म डायरेक्टर कबीर खान और आनंद एल राय भी थे.

जब नागेश कुकुनूर से पूछा गया कि पिछले 10 साल के और आज के सिनेमा में क्या बदलाव आया है और क्या आज के दौर में फिल्म बनाना मुश्किल है तो उन्होंने कहा, आज के दौर में फिल्में बनाना ज्यादा आसान है क्योंकि ऑडियंस तक पहुंचने के कई माध्यम हैं. ओटीटी के कारण हमें अपनी बात दर्शकों तक पहुंचाने में मुश्किल नहीं होती. मैंने हमेशा ऐसी फिल्में बनाईं, जो मुझे समझ में आएं. इसकी फिक्र नहीं की कि ये कैसे दर्शकों तक पहुंचेगी. मैंने फिल्मों के बिजनेस को लेकर ज्यादा परवाह नहीं की, जो असल में काफी जरूरी है. इसलिए मेरे लिए ओटीटी एक वरदान है.

इस सवाल पर कि नागेश कुकुनूर इकलौते ऐसे डायरेक्टर हैं, जो अंग्रेजी में सोचते हैं तो आपके लिए हिंदी के दर्शकों को समझाना कितना मुश्किल होता है? नागेश ने कहा कि मैं अंग्रेजी में सोचता हूं लेकिन जो भी मैं करता हूं वो सब हिंदी में होता है. मैं डायलॉग राइटर्स के साथ भी काम करता हूं. मैं अंग्रेजी बोलता हूं बस यही अलग है. वैसे भी हम सब जीने के लिए झूठ बोलते हैं तो लोगों से झूठ बोलना कहां मुश्किल है.

ये भी पढ़ें

ABP Ideas of India: आदित्य बिरला एजुकेशन ट्रस्ट की नीरजा बिरला बोलीं, देश में मेंटल हेल्थ को लेकर जागरुकता का है अभाव

ABP Ideas of India: इंफोसिस के एन आर नारायण मूर्ति बोले, डिजिटाइजेशन से मिल सकती है देश के आर्थिक विकास को रफ्तार

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News