ABP Ideas of India: ‘मुंबई में तीन लेयर के फ्लाईओवर चाहिए’, बोले नितिन गडकरी, बुलडोजर बाबा, हिंदुत्व तक पर कही बड़ी बात

भविष्य के भारत की सोच के लिए एबीपी नेटवर्क पर आईडियाज ऑफ इंडिया का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हो रही हैं, इन हस्तियों में से एक नाम है केंद्रीय नितिन गडकरी का. कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कई अहम बातों पर अपना नजरिया साझा किया. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एबीपी लाइव से बातचीत में कहा कि किसी भी देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण जो बात होती है, वो है गुड गवर्नेंस. बीजेपी के लिए जो सबसे जरूरी चीज है वो है राष्ट्रवाद.

उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेंस और विकास ज्यादा जरूरी है. तीसरी चीज है अंत्योदय. जिन गरीबों के पास रोटी, कपड़ा और मकान जैसी चीजें नहीं हैं, उन तक वो पहुंचें. इन्हीं चीजों के आधार पर बीजेपी ने काम किया. हिंदुत्व का प्रजेंटेशन गलत तरीके से किया जाता है. उन्होंने कहा कि धर्म जाति या जेंडर के आधार पर डिस्क्रिमिनेशन हमें मान्य नहीं है. हिंदू जन्म पद्धति है, धर्म कर्म का नाम. हमारी सरकार ने किसी भी जाति, धर्म और भाषा के आधार पर भेदभाव नहीं किया.

2024 की तैयारी पर नितिन गडकरी ने कहा कि हर राजनेता अगले चुनाव के बारे में सोचता है. उन्होंने कहा कि मुंबई में अब थ्री लेयर के फ्लाईओवर चाहिए. उन्होंने कहा कि काम समाज के लिए होता है, वही काम करना लोकतंत्र में राजनीति का काम है. 2022 की जीत किसकी? इस सवाल के जवाब में नितिन गडकरी ने कहा कि देखिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में किया काम और यूपी में योगी जी के काम का मिला-जुला परिणाम चुनावों में बड़ी जीत है. उन्होंने कहा कि योगी जी ने हिम्मत दिखाई, गुडों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की. कानून व्यवस्था को स्थापित करके दिखाया. कानून के प्रति सम्मान न होना और डर न होना अच्छा नहीं है. मां बहनों को लगा कि हमारा जीवन सुरक्षित है. कानून व्यवस्था के कारण जो विश्वास आया, उससे फायदा मिला. हमने नेशनल हाईवे बनाया, गंगा शुद्ध की उससे फायदा मिला. मैंने कहा भी है कि 2024 के खत्म होने से पहले अमेरिका जैसे रोड भारत में होंगे.

बुलडोजर बाबा पर नितिन गडकरी ने कहा कि एंटी सोशल, इंटी लीगल जो लोग हैं, उनके खिलाफ बुलडोजर. जो गलत काम करेगा, उसके खिलाफ बुलडोजर चलेगा. अगर बीजेपी को हराना है तो विरोधियों के पास क्या फॉर्मूला है? नितिन गडकरी ने कहा कि बीजेपी को जिताने का फॉर्मूला बता सकता हूं. हराने का काम वो देखें जिन्हें हराना है. मैं इमरजेंसी का प्रोडक्ट हूं.

एबीपी नेटवर्क ने आइडियाज ऑफ इंडिया समिट का आयोजन 25 और 26 मार्च को मुंबई में हो रहा है. इसमें कई हस्तियां अपने विचार प्रस्तुत कर रही हैं.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News