UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. सर्द मौसम में भी उत्तर प्रदेश की गलियों में चुनावी तपिश महसूस की जा सकती है. नारे, रैलियां और वादों के बीच उत्तर प्रदेश में जनता क्या सोच रही है, यह सवाल हर किसी के जहन में है. किसी विपक्षी पार्टी के वादे जनता को भाएंगे या फिर मौजूदा सरकार का कामकाज, ये तो कुछ महीने बाद ईवीएम खुलने पर पता चल ही जाएगा. लेकिन उससे पहले एबीपी न्यूज-सी वोटर के साथ मिलकर लोगों की नब्ज टटोलने की कोशिश कर रहा है.

लगातार यूपी चुनाव से पहले लोगों से सवाल पूछे जा रहे हैं. एक सवाल यह भी पूछा गया कि योगी सरकार का कामकाज कैसा है, इस पर 28 दिसंबर को 43 प्रतिशत लोगों ने कहा कि योगी सरकार का काम अच्छा है. 20 प्रतिशत लोगों का कहना है कि मौजूदा बीजेपी सरकार का कामकाज औसत है. 37 प्रतिशत लोगों ने काम को खराब बताया है.

PM Modi और Amit Shah ने कारोबारी के घर छापे का किया जिक्र, अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कही ये बात

इससे पहले 21 दिसंबर को यही सवाल जब लोगों से पूछा गया था तो 42 परसेंट लोगों ने कामकाज को अच्छा बताया था. 20 प्रतिशत लोगों ने औसत और 38 प्रतिशत ने खराब बताया था. 18 दिसंबर को भी 43 प्रतिशत लोगों ने योगी सरकार के कामकाज को सराहा था. 20 प्रतिशत ने औसत और 37 प्रतिशत ने खराब बताया था. जबकि इससे ठीक एक दिन पहले यानी 17 दिसंबर को 43 प्रतिशत लोग योगी सरकार के कामकाज से खुश नजर आए थे. 20 प्रतिशत ने कामकाज को औसत बताया था और 37 प्रतिशत ने खराब पर मुहर लगाई थी.

Doctor’s Strike: CM अरविंद केजरीवाल ने लिखा PM Modi को खत, केंद्र ने बताया क्यों नहीं हो पा रही NEET PG Counselling

मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कानपुर मेट्रो के उद्घाटन समारोह में पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा, यूपी में पहले जिन लोगों ने सरकार चलाई उन लोगों ने कभी समय की अहमियत नहीं समझी. 21वीं सदी के इस कालखंड में यूपी को जिस तेज गति से प्रगति करनी थी, उस अमूल्य समय को पहले की सरकारों ने गंवा दिया, क्योंकि उनकी प्राथमिकताओं में यूपी का विकास नहीं था, उनकी प्रतिबद्धता यूपी के लोगों के लिए नहीं थी.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया