ABP News C Voter Survey 2022: पूर्वांचल और पश्चिमी UP की जनता का ये है मूड, BJP-SP की सीटों में इतना है फासला

<p style="text-align: justify;"><strong>ABP News C-Voter Survey:</strong> उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है. बीजेपी और समाजवादी पार्टी समेत प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार में तेजी ला दी है. हालांकि फिज़िकल प्रचार पर रोक की वजह से पार्टियां वर्चुअल ही लोगों से जुड़ रही हैं. इस बीच एबीपी न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों का मूड जानने की कोशिश की है. सर्वे में लोगों से जानने की कोशिश की गई है कि इन दोनों क्षेत्रों में किस पार्टी को जनता सत्ता पर भेजने वाली और किसे नकार सकती है.</p> <p style="text-align: justify;">7 से 13 जनवरी के बीच किए गए सर्वे के आंकड़ों पर नज़र डालने से साफ है कि यूपी में इस बार अखिलेश यादव &nbsp;की समाजवादी पार्टी और <a title="योगी आदित्यनाथ" href="https://www.abplive.com/topic/yogi-adityanath" data-type="interlinkingkeywords">योगी आदित्यनाथ</a> की बीजेपी में सीधे-सीधे मुकालबा है. बीजेपी पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सीटों के मामले में सपा से आगे दिखाई दे रही है. हालांकि चुनावी नतीजे हकीकत में सरकार तय करेंगे.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News