ABP News CVoter Survey Live: यूपी-उत्तराखंड और पंजाब से लेकर गोवा-मणिपुर तक किसकी बनेगी सरकार? शाम 4 बजे से मूड ऑफ द नेशन

Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में अगले महीने वोटिंग होने जा रही है. चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है. 10 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों की तरफ से पूरी ताकत झोंकी जा चुकी है. 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी. हालांकि, बढ़ते कोरोना केस की वजह से राजनीतिक दलों ने राजनीतिक रैलियों से परहेज किया है, इसकी जगह वे वोटरों को रिझाने के लिए वैकल्पिक रास्ते अपना रहे हैं.

ऐसे में सबकी नजर इस बात पर है कि आखिर यहां की जनता किसे अपना पसंदीदा सीएम उम्मीदवार मानती है. जनता मौजूदा राज्य सरकार के कामकाज को किस तरह से देखती है. इसके साथ ही, अगर वे किसी राजनीतिक दल से नाराज है तो उसकी आखिर वजह क्या है.

एबीपी न्यूज़ सी वोटर की तरफ से किए गए सर्वे में पांचों राज्यों की जनता की नब्ज टटोलकर इन सवालों को उनसे जानने का प्रयास किया गया है. शाम 4 बजे एबीपी न्यूज़ पर पांचों राज्यों के सर्वे आप देख सकते हैं. यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के लोगों से यह राय ली गई है कि वे किसी सीएम पद पर देखते हैं. इसके साथ ही, अन्य चुनावी मुद्दों पर भी उनसे सवाल किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: ABP C-Voter Survey: प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक यूपी चुनाव में मुद्दा बनेगा? जनता ने दिए हैरान करने वाले जवाब

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News