ABP News CVoter Survey For UP: उत्तर प्रदेश चुनाव (Uttar Pradesh Election) में मतदान के दिन जैसे जैसे करीब आ रहे हैं नेताओं की ओर से एक से बढ़कर एक विवादित बयान सामने आ रहे हैं. हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि लाल टोपी सिर पर रहती है और जालीदार टोपी जेब में रहती है. इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से ‘गर्मी शांत’ करने की बात कही गई तो जवाब में आरएलडी के प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि बीजेपी नेताओं की चर्बी उतार दो.

लगातार आ रहे इस तरह के बयानों पर एबीपी न्यूज़ सीधे जनता से उनकी राय जान रहा है. एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के ज़रिए कराए गए ताज़ा सर्वे में उत्तर प्रेदश की जनता से सवाल किया कि क्या केशव प्रसाद मौर्य का जाली टोपी वाला बयान उकसाने वाला है? इस पर 56 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया, जबकि 27 फीसदी लोगों ने इसे उकसाने वाला बयान मानने से इंकार किया. 17 फीसदी लोगों ने कहा कि पता नहीं.

केशव प्रसाद मौर्य का जाली टोपी वाला बयान उकसाने वाला है ?

हां-56%
नहीं-27%
पता नहीं-17

क्या बोले थे केशव मौर्य?

मेरठ के सरधना में केशव मौर्य ने कहा था कि ये जो लाल टोपी लगाकर और जालीदार टोपी जेब में रखकर घूमते हैं, उन्हें जवाब देना होगा. उन्होंने इस दौरान कहा कि अखिलेश यादव झूठ बोलेने की ऑटोमैटिक मशीन हैं. अखिलेश झूठे, उनकी पार्टी झूठी और और उनका गठबंधन भी झूठा है. अखिलेश का दिल धक-धक कर रहा है…अपराधियों से उनका रिश्ता है.

आपको बता दें कि हाल ही में सीएम के गर्मी शांत करने वाले बयान पर जब सर्वे में लोगों से सवाल हु था तो इसके जवाब में 36 फीसदी लोगों ने कहा था कि हां सीएम ने सही कहा है. वहीं, 53 फीसदी ने कहा था कि गलत बयान दिया गया. 11 फीसदी ने पता नहीं में जवाब दिया था.

यूपी में कब-कब है वोटिंग?

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में वोटिंग होगी. पहला चरण में 10 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, दूसरा में 14 फरवरी को मतदान होगा, जबकि तीसरा चरण में 20 चौथा चरण 23 फरवरी को वोटर्स मतदान करेंगे. इसके बाद 27 फरवरी को पांचवें चरण के लिए वोटिंग होगी, छठे चरण के लिए 3 मार्च और सातवां चरण के लिए 7 मार्च को वोट पड़ेंगे. 10 मार्च के यूपी समेत सभी राज्यों में नतीजों का एलान कर दिया जाएगा.

UP Election: सपा-आरएलडी गठबंधन पर बरसे CM Yogi, बोले- कयामत के दिन तक सपना नहीं होगा पूरा, 10 मार्च के बाद शांत करवा देंगे गर्मी

UP Election 2022: आगरा की रैली में मायावती ने SP और BJP पर साधा निशाना, इस बात को लेकर कांग्रेस पर भी बरसीं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया