ABP CVoter Survey for UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है. दलों के बीच गठबंधन हो चुके हैं, टिकट बंट चुके हैं. तमाम पार्टियां अब पहले चरण के चुनाव के लिए ज़ोर शोर से प्रचार में जुटी हैं. 10 मार्च को मालूम चल जाएगा कि देश के सबसे बड़े सूबे में किसकी सरकार बनेगी. लेकिन उससे पहले एबीपी न्यूज़ सी वोटर के साथ मिलकर आपक लिए उत्तर प्रदेश की जनता के मन में क्या है उसकी जानकारी लेकर आया है.

एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने जो ताज़ा सर्वे किया है उसमें हमने पश्चिमी यूपी की जनता की नब्ज़ टटोलने की कोशिश की है. पश्चिमी यूपी रीजन में ताज़ा सर्वे में बीजेपी ने जहां पिछले हफ्ते के मुकाबले दो फीसदी की बढ़त हासिल की हुई है, तो वहीं अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी उसे कड़ी टक्कर देती नज़र आ रही है. एसपी को बीते हफ्ते के मुकाबले तीन फीसदी वोटों का फायदा होता दिख रहा है. पिछले हफ्ते के मुकाबले इस बार बीएसपी और कांग्रेस का वोट फीसदी घट रहा है.

पश्चिमी यूपी रीजन
कुल सीट 136
Cvoter का सर्वे

BJP+ 43%
SP+ 36%
BSP 14%
कांग्रेस 5%
अन्य 2%

पश्चिमी यूपी रीजन
कुल सीट 136
Cvoter का सर्वे

22 जनवरी आज

BJP+ 41% 43%
SP+ 33% 36 %
BSP 15% 14%
कांग्रेस 7 % 5%
अन्य 4% 2%

नोट: यूपी में पहले चरण के चुनाव का नामांकन हो चुका है. तमाम राजनीतिक पार्टियां उम्मीदवारों के नाम का एलान कर रही हैं. सात फेज में यूपी में वोट डाले जाएंगे. पहले दौर की वोटिंग 10 फरवरी को होगी. सीएम योगी गोरखपुर से लड़ेंगे तो अखिलेश यादव का मैनपुरी की करहल से लड़ना तय हो गया है. ऐसे में abp न्यूज के लिए सी वोटर ने साप्ताहिक सर्वे कर लोगों का मूड जाना है. ये ताज़ा सर्वे 21 से 27 जनवरी के बीच किया गया है जिसमें 15 हजार 56 लोगों से बात की गई है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया