ABP Opinion Poll: पहले चरण में पश्चिमी यूपी में डाले जाएंगे वोट, क्या है यहां कि जनता का सबसे बड़ा मुद्दा? सर्वे में आए चौंकनेवाले नतीजे

ABP Opinion Poll: पांज राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. पहले चरण में पश्चिमी यूपी में वोट डाले जाएंगे. वोटिंग से पहले जनता तक अपनी बातों को पहुंचाने के लिए सभी पार्टियों ने ऐड़ी चोटी तक का जोर लगा दिया है. BJP ने अपने सभी स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने शुरू कर दिए हैं. अमित शाह, जेपी नड्डा, स्मृति इरानी समेत कई बड़े नेता इन दिनों घर-घर जाकर लोगों से बातचीत करने में लगे हैं. हाल ही में बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करीब 250 जाट नेताओं से मुलाकात कर वोट देने की अपील की और साथ इशारों में जयंत चौधरी को बीजेपी में आने का न्योता भी दिया. हालांकि RLD के मुखिया ने फौरन ही पलटवार करते हुए बीजेपी पर ही निशाना साध दिया.

ऐसे में पूरी देश की निगाहें पश्चिमी यूपी पर टिकी है तो एक बड़ा सवाल सामने आता है कि आखिर पश्चिमी यूपी में रह रही जनता को सरकार से क्या उम्मीदे हैं. उनके लिए यहां सबसे बड़ा मुद्दा क्या है. इस बड़े सवाल का जवाब एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के ज़रिए तलाश करने की कोशिश की है. सर्वे में यूपी की जनात से पूछा गया कि पश्चिमी यूपी में सबसे बड़ा मुद्दा क्या है ? इस पर 21 फीसदी लोगों ने कैराना को सबसे बड़ा मुद्दा बताया. इसके अलावा 48 फीसदी लोगों ने कहा कि यहां किसान सबसे बड़ा मुद्दा है, जबकि 31 फीसदी लोगों ने कहा कि पता नहीं.

पश्चिमी यूपी में सबसे बड़ा मुद्दा क्या ?

कैराना – 21%
किसान – 48%
पता नहीं – 31%

बड़ी संख्या में किसान वोटर और हाल ही में किसान आंदोलन की वजह से पश्चिमी यूपी अहम हो जाता है.इसके अलावा कैराना में कथित पलायन के मुद्दे को लेकर भी फिर राजनीति हो रही है, ऐसे में ये देखना होगा कि आने वाले दिनों में जब वोटिंग होगी तो जनता किन मुद्दों पर अपना मतदान करेगी.

ये भी पढ़ें:

ABP Opinion Poll: पश्चिमी यूपी में सबसे बड़ा मुद्दा क्या, कैराना या किसान? लोगों के हैरान करने वाले जवाब में हुआ बड़ा खुलासा

Budget 2022: क्या होता है Economic Survey और क्यों बजट से एक दिन पहले किया जाता है पेश?

Budget 2022: शहरी इलाकों में बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए बजट में किया जा सकता है अर्बन मनरेगा योजना का ऐलान!

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News