ABP Shikhar Sammelan: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव अपने भतीजे अखिलेश यादव की पार्टी से गठबंधन करेंगे? इस सवाल पर आज शिवपाल यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रगतिशील पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार है. हमारे लोगों को सम्मान मिलना चाहिए.

शिवपाल ने एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम ‘शिखर सम्मेलन’ में शिवपाल यादव ने विलय के सवाल पर कहा कि सम्मान मिले तो सम्मान के साथ विलय के लिए तैयार हैं. बातचीत होने के बाद ही कुछ बात हो सकती है. हमारा सम्मान और हमारे साथियों का सम्मान हो तब संभव है.

शिवपाल यादव ने कहा कि लोगों के सामने बहुत परेशानी है. महंगाई है, भ्रष्टाचार है. गैस और पेट्रोल का दाम अधिक है. जो वायदे किए गए वो पूरे नहीं हुए. नौकरशाही का राज है. हमने तो सीएम योगी की कई बार तारीफ की है. पहले भी सभी मुख्यमंत्रियों से मुलाकात होती थी. विपक्ष के नेताओं से मुख्यमंत्री को मिलना चाहिए. हमारी बात सीएम योगी सुनते हैं, फोन पर भी बात हो जाती है लेकिन भतीजे (अखिलेश यादव) नहीं आते हैं फोन पर, न समय देते हैं. वो बड़े हो गए हैं तो अच्छी बात है.

उन्होंने कहा कि चार साल हो गए समय नहीं मिला मिलने का. ये अफसोस की बात है. नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के यहां तो हम अक्सर चाय पीने जाते हैं, मिठाई भी खिलाते हैं. हम चाहते हैं कि नेताजी वाला दौड़ फिर से शुरू हो. बीजेपी को हटाने के लिए सभी एक हो जाएं तो ठीक रहेगा. अन्य छोटे दल भी हैं. हमने तो कई बार कहा है कि अखिलेश यादव बनें. सब को इक्ट्ठा कर लें, हम आशीर्वाद दे देंगे

ABP Shikhar Sammelan: यूपी में कौन होगा कांग्रेस का चेहरा? जानें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने इस सवाल पर क्या कहा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया