सदर से कांग्रेस की बागी विधायकअदिति सिंह (Aditi Singh) के मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है
संवाददाता: देवेंद्र ठाकुर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने रायबरेली सदर से कांग्रेस की बागी विधायकअदिति सिंह (Aditi Singh) के मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद अदिति सिंह (Aditi Singh) की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की संबंधी याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और इसके साथ ही कांग्रेस के एक और बागी विधायक राकेश सिंह और सपा के विधायक नितिन अग्रवाल के प्रकरण में अगले हफ्ते समीक्षा की जाएगी।
हमारा लेटेस्ट ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
कांग्रेस की तरफ से सदस्यता रद्द करने को लेकर दायर किए गए वाद की पैरवी कर रहे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील के सी कौशिक ने कहा कि मंगलवार को करीब तीन घंटे से ज्यादा समय तक चली सुनवाई के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने अपना निर्णय सुरक्षित रखा है। उम्मीद है कि जल्द ही निर्णय का औपचारिक ऐलान होगा। वहीं रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह (Aditi Singh) को उनके कानूनी विशेषज्ञों की टीम ने सहायता की। सदस्यता रद्द करने पर कांग्रेस की याचिका पर 25 जून को विधानसभा अध्यक्ष ने पहली सुनवाई की थी और दूसरी सुनवाई 30 जून को पूरी हुई।
हमारा लेटेस्ट ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने बागी विधायकों के खिलाफ 16 जुलाई तक तीनों याचिकाओं को निपटाने का निर्देश दिया था। कांग्रेस से बगावत कर चुकी अदिति सिंह (Aditi Singh) को राज्य सरकार ने ग्रेडेड सुरक्षा प्रदान की है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का मामला हो या प्रवासी श्रमिकों के लिए कांग्रेस की तरफ से एक हजार बस चलाने की पेशकश, अदिति सिंह ने पार्टी लाइन से इतर अपनी आवाज मुखर की है।
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





