India Stand On Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में अब तालिबान का राज आ चुका है. काबुल से अमेरिकी सैनिकों की पूरी तरह से वापसी हो चुकी है. इस बीच, मंगलवार को कतर में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल के साथ तालिबान नेता की पहली बार औपचारिक मुलाकात और इसके बाद विपक्ष की तरफ से उठाए जा रहे सवालों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बैठक की. इस बैठक में रात करीब आठ बजे के आसपास विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी बुलाया गया. इसके साथ ही, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी शामिल हुए.

प्रधानमंत्री के साथ हुई इस बैठक में अफगानिस्तान के हालात पर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अफगानिस्तान में तालिबान सरकार बनने और भारतीयों को निकालने के कूटनीतिक प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई.

अफगानिस्तान पर भारत ने अभी तक अपना रूख साफ नहीं किया है. हालांकि, इससे पहले अफगानिस्तान पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यह कहा था कि सरकार का ध्यान भी वहां पर फंसे हुए नागरिकों की वापसी पर है. लेकिन, मंगलवार को तालिबान नेता और सरकार के बीच पहली औपचारिक मुलाकात के बाद विपक्ष की तरफ से रूख साफ करने की मांग की जा रही है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कहा कि सरकार यह बताएं कि क्या वह तालिबान को एक आतंकी संगठन मानती है या नहीं. उमर ने कहा कि अगर वह आतंकी समूह है तो फिर क्यों आप उसके साथ बात कर रहे हैं? अगर आप उसे आतंकी संगठन नहीं नहीं मानते हैं तो संयुक्त राष्ट्र जाएं और वहां से उसे आतंकी संगठन की लिस्ट से हटवाएं. पहले अपना मन बना लें.

कतर में तालिबान नेता के साथ भारतीय राजदूत की पहली बार औपचारिक मुलाकात मंगलवार को हुई. सरकार की तरफ से खुद इस बारे जानकारी देते हुए कहा गया है कि इस दौरान अफगाननिस्तान में फंसे भारतीय की सुरक्षा और उनकी वापसी पर चर्चा की गई. इस बीच, तालिबान के साथ बात करने को लेकर सरकार अब विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है.

ये भी पढ़ें:

Omar On Taliban: तालिबान से बात करने पर उमर अब्दुल्ला ने साधा केन्द्र पर निशाना, पूछा- क्या आप उसे मानते हैं आतंकी संगठन?

Afghanistan Crisis: काबुल एयरपोर्ट बंद होने के बाद अफगानिस्तान सीमा पर देश छोड़ने वालों की लगी भारी भीड़

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया