AIMIM In Maharashtra: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) महाराष्ट्र में होने वाले सभी चुनाव लड़ेगी. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि हमारी पार्टी यहां सभी चुनाव लड़ेगी और जरुरत पड़ने पर किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन करने का विकल्प भी खुला रखेगी. औरंगाबाद के दो दिवसीय दौरे पर आए ओवैसी ने चीन और कश्मीर के मुद्दों से निपटने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना भी की और कहा कि केंद्र सरकार इन मुद्दों से निपटने में नाकाम रही है.

चीन को लेकर सरकार पर हमला

AIMIM के प्रमुख ओवैसी ने कहा कि चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है, लेकिन सरकार इस बात को स्वीकार करने से इनकार कर रही है. अगर हमारी जमीन पर किसी ने भी कब्जा नहीं किया हुआ है, तो भारत और चीन के बीच अब तक कई दौर की बातचीत क्यों हो चुकी है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को लद्दाख ले जाकर वास्तविकता दिखानी चाहिए. लेकिन बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस मुद्दे को लेकर चुप हैं.

आतंकवादियों के हमले क्यों जारी हैं?

इसके साथ ही एआईएमआईएम अध्यक्ष ओवैसी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 को निरस्त कर वहां जमीनी हालात में कोई परिवर्तन नहीं आया है. उन्होंने कहा कि आतंकवादी हमलों में जवानों और आम नागरिकों की हत्याएं हो रही हैं.

बीजेपी के खिलाफ राष्ट्रीय गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनावों के बारे में अभी कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं हैं. हैदराबाद से सांसद ने कहा कि मुझे नहीं पता कि ऐसे किसी गठबंधन का चेहरा कौन होगा. मैं उत्तर प्रदेश चुनावों के बारे में भी कुछ नहीं कह सकता. आदर्श आचार संहिता लागू होने दीजिए, फिर मैं बात करूंगा.

Wankhede vs Malik: नवाब मलिक के लगाए आरोप पर SC कमीशन पहुंचे समीर वानखेड़े, अनुसूचित जाति से होने के सबूत किए पेश

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया