Akhilesh Yadav on Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल में पनामा पेपर्स लीक (Panama Papers Leak) मामले में पूछताछ की थी. ऐश्वर्या से ईडी की पूछताछ की गूंज संसद में भी सुनाई दी थी. ऐश्वर्या राय बच्चन की सास और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुआ कहा था कि उनके (बीजेपी) खराब दिनों की शुरुआत जल्द होने वाली है. ऐश्वर्या से हुई इस पूछताछ पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक चैनल से कहा कि बीजेपी को डर है कि वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) में हार जाएगी और इसी वजह से ऐश्वर्या से पूछताछ की गई.

अखिलेश यादव ने कहा,’ बीजेपी को उत्तर प्रदेश में हार का डर है. इसी वजह से ऐश्वर्या से पूछताछ की गई. जया बच्चन ने संसद में जो भी कहा वो बिल्कुल सही था.’ अखिलेश ने आगे कहा कि वे ऐश्वर्या को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. चुनाव से पहले ही क्यों पूछताछ की गई है.

बता दें कि पनामा पेपर्स लीक मामले में ऐश्वर्या राय बच्चन से ईडी ने सोमवार को करीब 7 घंटे तक पूछताछ की थी. ईडी ने उनके खिलाफ पेशी का समन जारी किया था, जिसके बाद ऐश्वर्या ईडी मुख्यालय पहुंचीं थीं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ईडी ने इस मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2022 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया. सात घंटे की पूछताछ में ऐश्वर्या से प्रवर्तन निदेशालय ने 37 सवाल पूछे.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया