Akhilesh Yadav Helicopter Halted: इस वजह से रोका गया था अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर, देरी के पीछे की वजह आई सामने

Akhilesh Yadav Helicopter Halted: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के हेलिकॉप्टर को दिल्ली में रोक कर रखे जाने के आरोपों के बाद एक अहम खुलासा हुआ है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर किसी वीवीआईपी मूवमेंट के कारण नहीं बल्कि कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन के चलते रोका गया था.

वहीं अखिलेश यादव ने आज बीजेपी की सरकार पर हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने से रोकने का आरोप लगाया. पूर्व सीएम अखिलेश यादव को आज मुजफ्फरनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचना था, लेकिन उनका हेलिकॉप्टर तय समय पर उड़ान नहीं भर सका था.

सही समय पर हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के बाद अखिलेश यादव ने करीब दोपहर दो बजकर 34 मिनट पर एक ट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट के जरिए आरोप लगाया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें रोक दिया गया है. हेलिकॉप्टर को उड़ने की इजाजत नहीं मिल रही है.

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने ट्विटर पर साफ शब्दों में लिखा, ”मेरे हेलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है. जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं. हारती हुई BJP की ये हताशा भरी साजिश है. जनता सब समझ रही है.”

ये भी पढ़ें- ABP C Voter Survey: जाट किसके कराएंगे ठाठ? मुस्लिम और ब्राह्मण किसे चाहते हैं सीएम बनाना, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

ये भी पढ़ें- हेलिकॉप्टर से उड़ान भड़ने के बाद Akhilesh Yadav बोले- समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा!

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News