All India Mayors Conference: पीएम मोदी बोले- काशी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, ऐसा काम करें कि लोग आपको याद रखें

All India Mayors Conference: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन में हिस्सा लिया. इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी अपने शहर के सुंदर से सुंदर बनाने की कोशिश करें. इस सम्मेलन में 200 महानगरों के मेयर हिस्सा ले रहे हैं.

इस कार्यक्रम को मैं कई संभावनाओं के साथ जोड़कर देख रहा हूं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ”काशी में हो रहे अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन कार्यक्रम को मैं कई संभावनाओं के साथ जोड़कर देख रहा हूं. एक ओर बनारस जैसा दुनिया का सबसे प्राचीन शहर का साथ और दूसरी ओर आधुनिक भारत के आधुनिक शहरों की रूपरेखा. हमारे देश में ज़्यादातर शहर पारंपरिक शहर ही हैं और पारंपरिक तरीके से ही विकसित हुए हैं. आधुनिकीकरण के इस दौर में हमारे इन शहरों की प्राचीनता भी उतनी ही अहमियत है.”

पहले व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए हुआ विकास- सीएम योगी

वहीं, सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”पिछले सात सालों में काशी ने विकास के नए मापदंड स्थापित किए. साल साल पहले जो लोग काशी आए वो आज काशी को नहीं पहचानते, क्योंकि 2014 के पहले काशी में बिना किसी प्लान के केवल अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए जो विकास होते थे, वो यहां के जनजीवन की व्यवस्था को अस्त व्यस्त कर देते थे.”

यह भी पढ़ें-

Goa Elections 2022: ममता की TMC ने बीजेपी-कांग्रेस को बताया ‘कांग्रेस जनता पार्टी’, कहा- इस गठजोड़ की विदाई तय

Omicron Variant Alerts: ओमिक्रोन से देश को अगले 15 दिन रहना होगा सचेत, जानें दिल्ली से मुंबई तक कैसी है सरकार की तैयारी

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News