
<p style="text-align: justify;"><strong>All Party Meeting: </strong>संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार द्वारा रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में अधिकतर विपक्षी दलों ने पेगासस जासूसी विवाद, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर चर्चा किए जाने की मांग की. इस बैठक में पीएम मोदी नहीं शामिल हुए. बैठक के दौरान पीएम मोदी को नहीं देखने के बाद विपक्षी सदस्यों ने इस मामले पर सवाल पूछा. जिसके बाद केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्षी सांसदों के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में पीएम के पाने की परंपरा उन्होंने ही शुरू की थी. उन्होंने बताया कि पहले केवल संसदीय कार्य मंत्री ही बैठक करते थे इस बार पीएम नहीं आ पाए.</p> <p style="text-align: justify;">बैठक के दौरान प्रल्हाद जोशी ने कहा, ”हमने कहा है कि हम हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार हैं. लेकिन हमने विपक्ष से आग्रह किया है कि वो सदन को चलने दें. सर्वदलीय बैठक में पीएम के पाने की परंपरा मोदी जी ने ही शुरू की थी, पहले केवल संसदीय कार्य मंत्री ही बैठक करते थे, इस बार पीएम नहीं आ पाए.”</p>
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया






