
<p style="text-align: justify;">राजस्थान के अलवर कांड में अब एक नया मोड़ आ गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मामला रेप का नहीं बल्कि हिट एंड रन का है. एक फूड डिलिवरी बॉय ने पीड़िता को टक्कर मारी थी, जिससे वह जख्मी हो गई. फिलहाल मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है. वहीं सूत्रों के अनुसार, पुलिस को पीड़िता का आखिरी सीसीटीवी फुटेज 7 बजकर 31 मिनट का तिजारा फाटक की पुलिया की तरफ चढ़ते हुए मिला था और पीड़िता के घायल अवस्था में 7 बजकर 40 मिनट के दौरान अपनी जांच करते हुए 50 बाइक चालकों व अन्य वाहनों को चिह्नित किया.</p> <p style="text-align: justify;">इसमें भी 20 फूड डिलिवरी बॉयज थे. पुलिस ने फूड डिलिवरी चालकों से पूछताछ की है. सूत्रों के अनुसार, एक बाइक चालक ने टक्कर मारने की बात भी स्वीकार की है. पुलिस इस मामले में एक दो दिन में खुलासा कर सकती है.</p> <p style="text-align: justify;">इस मामले में अलवर की एसपी तेजस्विनी गौतम ने कहा, इस मामले ने फिलहाल जांच जारी है. अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. दरअसल पुलिस अब कोई भी बयान जल्दबाजी में देने के मूड में नहीं है क्योंकि पहले भी पुलिस की तरफ से जारी बयानों में दुष्कर्म की कभी हां तो कभी ना से किरकिरी हो चुकी है.</p> <p style="text-align: justify;"> </p>
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया






