Amethi Breaking News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में विजिलेंस टीम ने गुरुवार को डीपीआरओ को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस टीम ने एक सफाईकर्मी की शिकायत पर यह छापा मारा था। विजिलेंस टीम डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है
[avatar user=”Shweta Baranwal” size=”thumbnail” align=”left”]By Shweta Baranwal[/avatar]
Amethi Breaking News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में विजिलेंस टीम ने गुरुवार को डीपीआरओ को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस टीम ने एक सफाईकर्मी की शिकायत पर यह छापा मारा था। विजिलेंस टीम डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में एक रिटायर हुए सफाई कर्मी का करीब आठ लाख रुपए का एरियर फंड था। आरोप है़ कि इसी आठ लाख रुपये की रकम को पास करने के लिए डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने उक्त सफाई कर्मी से कुल फंड की आधी रकम यानि चार लाख रुपये की डिमांड की थी।
40 हजार ले चुकी थी अडवांस:
आरोप यह भी है़ कि कुछ दिन पहले डीपीआरओ ने सफाई कर्मी से बतौर अडवांस 40 हजार रुपए लिए थे। इसके बाद पीड़ित सफाई कर्मी विजिलेंस में पहुंच गया। उसके वहां शिकायत दर्ज कराने पर गुरुवार को लखनऊ विजिलेंस की टीम गौरीगंज पहुंची। गुरुवार को सफाई कर्मी लगभग 30 हजार रुपए डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को देने उनके ऑफिस पहुंचा। जैसे ही उसने डीपीआरओ को पैसे दिए उसी समय विजिलेंस टीम ने डीपीआरओ को रंगे हाथों पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: परिजनों ने नदी में फेंक दिया कोरोना पीड़ित का शव, वीडियो वायरल होने से देश में मचा हड़कंप
विजिलेंस टीम डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को पूछताछ के लिए साथ लेकर गई है़। सूत्रों के अनुसार टीम डीपीआरओ के अकाउंट से लेकर अन्य कागजात की भी पड़ताल करेगी।
About the Author

-
शुभम बरनवाल ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत स्थानीय स्तर की रिपोर्टिंग से की, जहाँ उन्होंने जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी। पिछले 6 वर्षों में उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
अपने अनुभव के दौरान उन्होंने नगर और क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया है। खास तौर पर स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय राजनीतिक गतिविधियों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में शुभम बरनवाल My Nation News में स्थानीय पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वे ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और तथ्यपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
स्थानीय पत्रकारिता में 6 वर्षों के अनुभव के साथ शुभम बरनवाल जिम्मेदार, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को मजबूती देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Latest entries
UTTAR PRADESHMarch 25, 2026Amethi: भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
INDIAFebruary 23, 2022UP Election Live: प्रियंका ने भाजपा सरकार पर बोला हमला,बेरोजगारी और मंहगाई के लिए बताया जिम्मेदारी
UTTAR PRADESHSeptember 18, 2021वाराणसी: रस्सी को सांप बनाने की पुरानी पुलिसिया कहानी
INDIAAugust 24, 2021पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में अंधविद्यालय बचाने की मुहिम, अंधविद्यालय नष्ट कर मॉल बनवाने में लगे पूंजीपति






