Amethi News

Amethi News: संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर दलित प्रधानपति की मौत, 3 गिरफ्तार

Amethi News: संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर दलित प्रधानपति की मौत, 3 गिरफ्तार

रिपोर्ट:- रिज़वान अहमद

अमेठी (Amethi News)। जनपद अमेठी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक दलित प्रधान पति को जिन्दा जलाने का मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि गुरुवार रात दलित प्रधान पति को अगवा कर जिंदा जला दिया गया। अधजली हालत में मिलने के बाद परिजनों ने आनन फानन में उन्हें ज़िला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गाँव में मातम फैल गया।

यह भी पढ़ें: योगीराज में जमकर हो रही घूसखोरी, एसडीएम के पेशकार की गिरफ्तारी से ये बातें आयी सामने

घटना थाना मुंशीगंज के गाँव बन्दोईया है। यहाँ ग्राम प्रधान छोटका के पति गुरुवार सुबह घर से निकलने थे। परिवार का आरोप है कि गाँव ही केके तिवारी, आशुतोष, राजेश मिश्रा, रवि और सन्तोष ने उन्हें अगवा कर लिया। काफी देर तक घर न लौटने पर अर्जुन के बेटे सुरेन्द्र ने पुलिस को सूचना दी। अधजली हालत में अर्जुन को करीब रात करीब साढ़े दस बजे कृष्ण कुमार के अहाते में बरामद किया गया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया और सुबह शुक्रवार ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया गया। ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। ज्ञातव्य है कि मृतक का एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमे उन्हीं लोगों पर खुद को जलाने का आरोप लगा रहे हैं, जिन पर उनके परिवार के लोग आरोप लगा रहे हैं।

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे घटनाक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने दखल दिया है और अधिकारियों को तत्काल कार्यवाई करने को कहा है। उक्त प्रकरण में डीएम एवं एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को नियम अनुसार आर्थिक सहायता दिलाने की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Click here to read all our news and update in English language

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News