गौतमबुद्ध नगर। रविवार का दिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सोसायटी दिव्यांश फ़्लोरा (Divyansh Flora) सोसाइटी और सनातन धर्म के लिए गर्व का क्षण बन गया, जब जिले की प्रतिभाशाली छात्रा अमीषी गोयल ने अखिल भारतीय स्तर की गीता श्लोक प्रतियोगिता में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
अमीषी गोयल, जो गौर सिटी-2 की दिव्यांश फ़्लोरा सोसाइटी की रहने वाली शालिनी गोयल की सुपुत्री हैं, ने अपने उत्कृष्ट उच्चारण, स्पष्ट प्रस्तुति और आत्मविश्वास से मंच पर सभी का मन मोह लिया। गीता के श्लोकों का सटीक और भावपूर्ण पाठ कर उन्होंने न केवल निर्णायकों को प्रभावित किया, बल्कि सनातन संस्कृति के प्रति अपनी गहरी आस्था और समर्पण भी प्रदर्शित किया।
यह भी पढ़ें: दिव्यांश फ्लोरा सोसायटी में श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ मंदिर का तृतीय पाटोत्सव
इस शानदार उपलब्धि पर अमीषी को गीता परिवार और ISKCON की तरफ से साइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके परिश्रम और समर्पण का प्रतीक है।
सोसायटी निवासियों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अमीषी की उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरी सोसायटी के लिए गर्व की बात है। उनकी इस सफलता ने अन्य बच्चों को भी भारतीय संस्कृति और गीता अध्ययन के प्रति प्रेरित किया है।
अमीषी की इस उपलब्धि पर सोसायटी निवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
About the Author

-
ज्योति सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए पत्रकारिता के अलग-अलग आयामों में अनुभव हासिल किया।
पिछले 15 वर्षों के अपने व्यापक पत्रकारिता अनुभव में ज्योति सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन कवरेज की है। विशेष रूप से राजनीतिक घटनाक्रम और नीतिगत विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में ज्योति सिंह My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वह प्रमुख राजनीतिक खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम करते हुए संपादकीय टीम को अपनी अनुभवी दृष्टि से सशक्त बना रही हैं।
मीडिया जगत में डेढ़ दशक की सक्रियता के साथ ज्योति सिंह ने निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है।
Latest entries
BREAKING NEWSMarch 5, 2026India vs England: मुंबई में आज विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल, 39 साल पुराने समीकरण को बदलने उतरेगी टीम इण्डिया
GAUTAM BUDDHA NAGARMarch 4, 2026जिले की अमीषी गोयल ने गीता श्लोक प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान
SliderFebruary 25, 2026Sultanpur: सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र की पिटाई करने वाले शिक्षक को नोटिस
GAUTAM BUDDHA NAGARFebruary 19, 2026Greater Noida West: Divyansh Flora में श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ मंदिर का तृतीय पाटोत्सव






