Amit Shah से मिला TMC प्रतिनिधिमंडल, कहा- Tripura में क्या-क्या फॉल्ट हो रहा है, सब बता दिया

त्रिपुरा में हुई हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिला. बैठक के बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, गृह मंत्री अमित शाह को लिखित में हमने अपनी बात दी है. क्या-क्या फॉल्ट हो रहा है त्रिपुरा में, यह सब हमने अमित शाह को बता दिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने बोला है कि उन्होंने त्रिपुरा के सीएम से रविवार को बात की थी और अब वो सीएम से त्रिपुरा मामले पर रिपोर्ट लेंगे.

वहीं तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा, हमने गृह मंत्री को ज्ञापन दिया है. उन्होंने कहा है कि हिंसा नहीं होगी. हमारी मुख्य मांग थी कि और हिंसा नहीं होनी चाहिए. हमारे लोगों पर फर्जी केस दर्ज नहीं होने चाहिए और त्रिपुरा में शांति होनी चाहिए.

त्रिपुरा में बीजेपी और टीएमसी के बीच नगर निकाय चुनाव से पहले गतिरोध की स्थिति बनती जा रही है. इसी को लेकर एक तरफ तृणमूल कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है तो दूसरी तरफ त्रिपुरा की बिप्लव देव सरकार को बर्खास्त करने और लोकतंत्र स्थापित करने की मांग को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की. गृह मंत्री से हुई बैठक के बाद तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गृह मंत्री ने उनसे कहा है कि वह इस मामले को देखेंगे.

Why was an appointment denied? Why is the Home Minister of this country NOT BOTHERED about the safety and security of people of this country?

Mr. @AmitShah – we deserve an answer! We urge you to immediately address the situation in Tripura. pic.twitter.com/ovpUmsRpjl
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) November 22, 2021

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात से पहले तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने करीब 4 घंटे तक गृह मंत्रालय के बाहर धरना भी दिया. गृह मंत्रालय के बाहर धरना देने वाले तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का आरोप था कि वह पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की मांग कर रहे हैं लेकिन उनको वक्त नहीं दिया जा रहा.

हालांकि गृह मंत्रालय पर करीबन 4 घंटा तक धरना देने के बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसदों को जानकारी मिली कि गृह मंत्री ने उनसे मुलाकात का वक्त तय कर दिया है. शाम 4 बजे मुलाकात होगी जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद गृह मंत्रालय से सीधा गृह मंत्री के निवास पहुंचे और वहां पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की और अपनी मांग भी गृह मंत्री के सामने रखी.

क्या है विवाद

यह पूरा विवाद त्रिपुरा में 25 नवंबर को होने वाले अगरतला नगर निगम और साथ ही अन्य 12 सीटों पर होने वाले निकाय चुनावों से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है. इन चुनावों को लेकर त्रिपुरा में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच गतिरोध काफी बढ़ गया है. त्रिपुरा पुलिस ने तृणमूल युवा कांग्रेस की प्रमुख सायनी घोष को रविवार को गिरफ्तार किया. सायनी पर आरोप है कि मुख्यमंत्री बिप्लव देव की एक जनसभा में सायनी ने हंगामा खड़ा करने की कोशिश की.

इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में भी इस सिलसिले में एक याचिका दायर की है और सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई कर सकता है. टीएमसी का दावा है कि त्रिपुरा में निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आने पर वहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है.

ये भी पढ़ें

अमरिंदर सिंह पर तंज, अरविंद केजरीवाल पर हमला, नवजोत सिद्धू बोले- दिल्ली के CM किसानों को कौन सी सब्सिडी दे रहे हैं

Punjab Election 2022: सीएम केजरीवाल का एलान, पंजाब में हर महिला को देंगे एक हजार रुपये प्रति माह

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News