Amit Shah Rajasthan Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर रहेंगे. इस दौरान अमित शाह सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर बीएसएफ स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

जानकारी के मुताबिक, अमित शाह आज जैसलमेर पहुंचेंगे जहां वो सीमा क्षेत्र का दौरा करेंगे. वहीं, कल वो बीएसएफ के 57वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर परेड की सलामी लेंगे साथ ही सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ बातचीत करेंगे.

सुरक्षा बल की महिलाएं भी परेड में लेंगी हिस्सा

सीमा सुरक्षा बल की क्षमताओं को गृहमंत्री को दर्शाया जाएगा और इस कार्यक्रम में जवानों के साथ-साथ सीमा सुरक्षा बल की महिलाएं भी परेड और, डेयर डेविल (मोटर साइकिल राइड), हथियारों के साथ हैंडलिंग में भाग ले रही हैं. सीमा सुरक्षा बल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार बीएसएफ पहली बार अपना 57वां स्थापना दिवस दिल्ली से बाहर राजस्थान के सीमावर्ती जिला जैसलमेर शहर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में कल आयोजित करेगा.

इस आयोजन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी व सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी भी हिस्सा लेंगे.

अमित शाह के कार्यक्रम पर नजर

1- आज दोपहर 3 बजे जैसलमेर में तनोट राय माता मंदिर के दर्शन करेंगे.

2- शाम 4.15 बजे रोहिताश बॉर्डर आउट पोस्ट का दौरा करेंगे.

3- शाम 6.30 बजे रोहिताश बॉर्डर आउट पोस्ट, जैसलमेर में सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

4- रात 8 बजे रोहिताश बॉर्डर आउट पोस्ट पर जवानों के साथ खाना और बातचीत करेंगे.

यह भी पढ़ें.

Jammu Kashmir: CBI ने दबिश देकर इंजीनियर समेत 3 अधिकारियों को किया गिरफ्तार, रिश्वतखोरी का है आरोप

चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस: CBI ने गुनहगारों की धरपकड़ के लिए 100 देशों को लिखे पत्र, क्या है पूरा मामला?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया