Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में तीन राजधानियों को लेकर सियासी दलों के बीच मतभेद उभरकर सामने आ रहे हैं. बीजेपी ने अमरावती को एकल राजधानी के रुप में समर्थन देने का मन बनाया है. आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पहुंचने के बाद बीजेपी सांसद वाईएस चौधरी ने कहा कि हमने बीजेपी की ओर से अमरावती को एकल राजधानी के रूप में समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया है. उन्होंने कहा कि अमरावती को एक विकास इंजन के रूप में तय किया गया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसकी आधारशिला रखी थी.

राजधानी अमरावती को लेकर बीजेपी आक्रामक

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पहुंचने के बाद बीजेपी सांसद वाईएस चौधरी ने कहा कि अमरावती को एकल राजधानी के रूप में समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया गया है. आंध्र प्रदेश की वाईएसआरसीपी सरकार ने राजधानी को तीन भागों में विभाजित करना शुरू कर दिया है जबकि ऐसा करने का सरकार के पास कोई अधिकार नहीं है. बीजेपी सांसद ने कहा कि राजधानी अमरावती के विकास के लिए अपनी जमीन देने वाले स्थानीय किसानों का हम समर्थन करेंगे ताकि राजधानी अमरावती में ही बनी रहे.

On behalf of BJP, we have passed a resolution to support Amaravati as a single capital because that was decided as a growth engine and also the foundation stone laid by PM Narendra Modi: BJP MP YS Chowdary after arriving in Vijayawada, Andhra Pradesh pic.twitter.com/aCD4lP1NIJ
— ANI (@ANI) November 21, 2021

गौरतलब है कि तीन राजधानी वाले विधेयक को आंध्र प्रदेश विधानसभा से मंजूरी के बाद आंध्र प्रदेश की अब अमरावती, विशाखापत्तनम और कुर्नूल तीन राजधानियां होंगी. विशाखापट्टनम को कार्यकारी राजधानी, अमरावती विधायी राजधानी जबकि कुर्नूल को न्यायिक राजधानी बनाने की बात की गई है. हालांकि तीन राजधानियों को लेकर विरोध अभी भी जारी है.

Delhi Air Pollution: दिल्ली को प्रदूषण से राहत नहीं, लागू प्रतिबंधों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक करेगी सरकार

Uttarakhand Elections 2022: मिशन उत्तराखंड पर केजरीवाल, कहा- हर पार्टी को मिलना चाहिए सरकार बनाने का मौका

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया