Andhra Pradesh News, Guntur Jinnah Tower: आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में स्थित दशकों पुरानी ‘जिन्ना टॉवर’ को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. राज्य के बीजेपी नेता जिन्ना टॉवर का नाम बदलने और उस पर तिरंगा फहराने के लिए जोर लगा रहे हैं. बीजेपी का कहना है कि पाकिस्तान के मोहम्मद अली जिन्ना के नाम पर भारत में टॉवर क्यों है, इसका नाम बदलना चाहिए.

बीजेपी का कहना है कि इस टॉवर पर तिरंगा फहराएंगे. उसके बाद से ‘जिन्ना टॉवर’ के चारों तरफ सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. जिन्ना टॉवर को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई, हर दिन उस मुद्दे को छेड़ रही है. गणतंत्र दिवस के मौके पर हिंदू वाहिनी के कुछ कार्यकर्ता जिन्ना टॉवर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें रोका और जबरदस्ती करने पर हिरासत में ले लिया गया.

यह सब देखते हुए गुंटूर शहर के मेयर मनोहर नायुडू और स्थानीय विधायक मोहम्मद मुस्तफा ने ‘जिन्ना टॉवर’ को लेकर विवाद खत्म करने के लिए तय किया कि पूरे टॉवर को ही तिरंगा रंग में रंग दिया जाए और 2-3 दिन में ‘जिन्ना टॉवर’ पर तिरंगा फहराया जाएगा.

बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है- मेयर

गुंटूर शहर के मेयर मनोहर नायुडू का कहना है कि आंध्र प्रदेश बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है, सिर्फ हिंदू-मुस्लिम-ईसाई को लड़ाना चाहती है, जबकि दशकों से गुंटूर शहर में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई मिल-जुलकर रहते हैं, कभी कोई विवाद नहीं हुआ, बीजेपी के कुछ नेता सभी के बीच मतभेद पैदा करके लड़ाना चाहती है, हम ऐसा नहीं होने देंगे, इसीलिए इस टॉवर को तिरंगा रंग से रंग दिया गया और 2-3 दिनों में इस पर तिरंगा फहराया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

<a title="UP Election: इस सीट से चुनाव लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, अभिषेक मिश्रा को सरोजिनी नगर सीट से सपा का टिकट" href="https://www.abplive.com/states/up-uk/swami-prasad-maurya-to-contest-from-fazilnagar-kushinagar-abhishek-mishra-sarojini-nagar-lucknow-pallavi-patel-kaushambi-2052659" target="">UP Election: इस सीट से चुनाव लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, अभिषेक मिश्रा को सरोजिनी नगर सीट से सपा का टिकट

<a title="Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह का दावा- जल्द प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे पीएम मोदी और अमित शाह" href="https://www.abplive.com/states/punjab/amarinder-singh-claim-that-pm-modi-and-amit-shah-will-visit-punjab-to-campaign-for-alliance-2052625" target="">Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह का दावा- जल्द प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे पीएम मोदी और अमित शाह

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया