Anil Vij Attack On Rahul Gandhi: अनिल विज ने राहुल गांधी पर बोला हमला- जो हिन्दू होकर भी हिन्दुत्ववादी नहीं, वह नकली हिन्दू है

Anil Vij On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार को कहा कि जो हिन्दू होकर भी हिन्दुत्ववादी नहीं है, वह नकली हिन्दू है. मंत्री अनिल विज की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता द्वारा जयपुर में आज एक रैली में यह कहे जाने के कुछ घंटे बाद आई कि भारत हिन्दुओं का देश है, हिन्दुत्ववादियों का नहीं. हरियाणा के गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि जो हिन्दू होकर भी हिन्दुत्ववादी नहीं है, वह नकली हिन्दू है. हिन्दू और हिंदुत्व को दो अलग-अलग शब्दों के रूप में वर्णित करते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि जैसे दो जीवित प्राणियों में एक आत्मा नहीं हो सकती, वैसे ही दो शब्दों का एक ही अर्थ नहीं हो सकता.

कांग्रेस नेता रविवार को जयपुर में ‘महंगाई हटाओ रैली’ को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं उनके तीन चार हिंदुत्ववादियों ने सात साल में ही देश को बर्बाद कर दिया. उन्होंने कहा कि एक हिंदुत्ववादी प्रधानमंत्री ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपा और फिर माफी मांगी.

इससे पहले कि राहुल गांधी ने महंगाई के खिलाफ रैली को संबोधित करते हुए कहा, "यह हिन्दुओं का देश है, हिन्दुत्ववादियों का नहीं. अगर देश में महंगाई है और पीड़ा है, तो यह हिन्दुत्ववादियों ने किया है. हिन्दुत्ववादी किसी भी कीमत पर सत्ता चाहते हैं." कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जयपुर के विद्यानगर स्टेडियम में यह रैली की. रैली में बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ से कांग्रेस नेता उत्साहित नजर आए. राजस्थान के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली आदि से लोग और देश भर से कांग्रेस के नेता इसमें शामिल हुए.

Asaduddin Owaisi Mumbai Rally: असदुद्दीन ओवैसी ने मुंबई में संबोधित की रैली, पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ उठाया ये कदम

अपने भाषण की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘दो जीवों की एक आत्मा नहीं हो सकती उसी तरह दो शब्दों का एक मतलब नहीं हो सकता क्योंकि हर शब्द का अलग मतलब होता है. देश की राजनीति में आज दो शब्दों की टक्कर है. दो अलग शब्दों की. इनके मतलब अलग हैं. एक शब्द हिंदू दूसरा शब्द हिंदुत्ववादी. यह एक चीज नहीं है. ये दो अलग शब्द हैं. और इनका मतलब बिलकुल अलग है. मैं हिंदू हूं, मगर हिंदुत्ववादी नहीं हूं.'

उन्होंने कहा कि वह आज मौजूद लोगों को हिंदू व हिंदुत्ववादी शब्द के बीच फर्क बताना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘महात्मा गांधी हिंदू… गोडसे हिंदुत्ववादी. …चाहे कुछ भी हो जाए हिंदू सत्य को ढूंढता है. मर जाए, कट जाए, पिस जाए, हिंदू सच को ढूंढता है. उसका रास्ता सत्याग्रह है. पूरी जिंदगी वह सच को ढूंढने में निकाल देता है.'

कांग्रेस नेता ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी जिंदगी सच को ढूंढने में बिता दी और अंत में एक हिंदुत्ववादी ने उनकी छाती में तीन गोलियां मारी. हिंदुत्व वादी अपनी पूरी जिंदगी सत्ता को खोजने में लगा देता है. उसे सिर्फ सत्ता चाहिए और उसके लिए वह कुछ भी कर देगा. …. उसका रास्ता सत्याग्रह नहीं उसका रास्ता सत्ताग्राह है.

राहुल ने कहा, ”यह देश हिंदुओं का है, हिंदुत्ववादियों का नहीं है और आज अगर इस देश में महंगाई है दर्द है तो यह काम हिंदुत्ववादियों ने किया है. हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए.. इनका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं … 2014 से इन लोगों का राज है हिंदुत्ववादियों का राज है हिंदुओं का नहीं. और हमें हिंदुत्ववादियों को बाहर निकालना है और एक बार फिर हिंदुओं का राज लाना है.”

Priyanka Gandhi In Rajasthan: ‘महंगाई हटाओ रैली’ में केंद्र पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- ये झूठ, लालच और लूट की सरकार है

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News