Anju Sehwag Joins AAP: Punjab Election से पहले क्रिकेटर Virendra Sehwag की बहन अंजू सहवाग आप में शामिल

<p>Punjab Election 2022: पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है. दिल्ली में उन्हें आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई. अंजू सहवाग का राजनीति में कोई अनुभव नहीं हैं. उन्होंने साल 2012 में कांग्रेस के टिकट पर महिलाओं के लिए आरक्षित दक्षिणपुरी एक्सटेंशन वॉर्ड से दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन का चुनाव लड़ा था. उन्होंने 558 वोटों के मार्जिन से बीजेपी की आरती देवी को मात दी थी.&nbsp;</p> <p>अंजू दिल्ली के लक्ष्मण पब्लिक स्कूल में हिंदी टीचर भी रह चुकी हैं और दो बच्चों की मां हैं. पेशे से कॉन्ट्रैक्टर रविंदर सिंह से शादी के बाद साल 2000 में वह नजफगढ़ से मदनगिरी आ गई थीं, जो दक्षिणपुरी वॉर्ड का हिस्सा है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News