दिल्ली पुलिस की ‘पुलिस परिवार कल्याण समिति’ की अध्यक्ष अनु अस्थाना ने जरूरतमंदों को 100 कबंल बांटने के लिए भिजवाए हैं। इन कंबलों का वितरण आईसी/पीपी एसआई नरेंद्र सिंह रावत और एएसआई कपूर सिंह रौतेला की देखरेख में किया गया।पुलिस परिवार कल्याण सोसायटी एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो दिल्ली पुलिस की कल्याण इकाई के तत्वावधान में काम कर रहा है। इसकी स्थापना वर्ष 1972 में देश के सबसे बड़े महानगरीय पुलिस बल के परिवारों की शारीरिक, भावनात्मक, बौद्धिक, आध्यात्मिक और वित्तीय जरूरतों को देखते हुए की गई थी।
पुलिस अधिकारियों की पत्नियां जो समाज की मानद सदस्य और टीम लीडर हैं। उनके ईमानदार प्रयास, उनके संबंधित कल्याण केंद्रों के नियमित दौरे और संपूर्ण प्रतिबद्धता ने एक अटूट बंधन को बढ़ावा दिया है। ये समिति दिल्ली पुलिस कर्मियों के अधिकारियों और कार्मिकों के परिवारों के बीच आवश्यक कड़ी का काम कर रही है। समाज लिए जो काम इस समिति द्वारा किए जा रहे हैं, उनमें दिल्ली क्षेत्र में रोजगार सृजन शामिल है।
यह भी इसके अलावा ये समिति समाज में जागरूकता, तनाव प्रबंधन, करियर परामर्श, खेलों में प्रतिभा को बढ़ावा देना, समग्र उत्कृष्टता को बढ़ावा देना, स्वच्छता ड्राइव और अपने सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए रोजगार के अवसरों के सृजन, कौशल के साथ महिलाओं व युवाओं के सशक्तिकरण एवं उनके सर्वोत्तम कल्याण का प्रचार अभ्यास भी करती है।
दिल्ली पुलिस एक बड़ा परिवार है और पीएफडब्ल्यूएस इसी भावना को ध्यान में रखते हुए काम करती है। ये समिति बदलते वक़्त के साथ बदल रही दुनिया के अनुरूप जीवनशैली को अपनाने में पुलिस परिवारों की मदद करती है।
About the Author

-
ईशा यादव पिछले 6 वर्षों से मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी जिम्मेदार व जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ रिपोर्टिंग से की और धीरे-धीरे राजनीतिक तथा सामाजिक विषयों की गंभीर कवरेज में अपनी अलग पहचान बनाई।
समसामयिक घटनाओं की सूक्ष्म समझ, तथ्यों की पड़ताल और स्पष्ट प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएँ हैं। फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संतुलित दृष्टिकोण के साथ खबरों को सामने रखा।
वर्तमान में ईशा यादव My Nation News में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे राजनीतिक घटनाक्रम, सामाजिक सरोकारों और विशेष रिपोर्ट्स पर काम करते हुए विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकारिता को आगे बढ़ा रही हैं।
लगातार सीखने की प्रवृत्ति और जनहित को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के साथ ईशा यादव मीडिया जगत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
Latest entries
ENTERTAINMENTMarch 29, 2026बंगाली अभिनेता Rahul Arunoday Banerjee का 43 साल की उम्र में निधन, शूटिंग के दौरान हादसा
ENTERTAINMENTMarch 28, 2026Dhurandhar: The Revenge का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 8 दिन में 1000 करोड़ पार
ENTERTAINMENTMarch 28, 2026A24 की नई कॉमेडी फिल्म ‘Peaked’ में नजर आएंगी Dua Lipa, हाई स्कूल रीयूनियन पर आधारित होगी कहानी
ENTERTAINMENTMarch 28, 2026क्रिसमस पर रिलीज होगी ‘जुमांजी 3’, ‘एवेंजर्स’ और ‘ड्यून 3’ से बॉक्स ऑफिस टक्कर






