Muslim Women Photos: सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें एक ऐप पर अपलोड किए जाने का मामला सामने आया है. शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने शनिवार को कहा कि होस्टिंग प्लेटफॉर्म गिटहब (Hosting Platform GitHub) का इस्तेमाल करते हुए सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें एक ऐप पर अपलोड की गई हैं. इस मामले को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के सामने उठाया गया है.

ऐप पर डाली गईं मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने मुंबई पुलिस से इस मामले की शिकायत करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैंने मुंबई पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त (अपराध) रश्मि करांदिकर जी से बात की है. वे इसकी जांच करेंगे. मैंने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (DGP) से भी हस्तक्षेप करने के लिए बात की है. उम्मीद है कि इस तरह की गलत साइट के पीछे जो लोग हैं उन्हें पकड़ा जाएगा”.

प्रियंका चतुर्वेदी ने गिरफ्तारी की मांग की

प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) कहा कि उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) से उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का कई बार आग्रह किया जो सुल्लीडील्स जैसे प्लेटफार्म के जरिये महिलाओं को निशाना बना रहे हैं. शर्म की बात है कि इसे नजरअंदाज किया जा रहा है. मुंबई पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए कहा गया है. एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई साइबर पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री के संबंध में जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अभी सीट तय नहीं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया