Arunachal Pradesh Army Soldiers: अरुणाचल प्रदेश में एवलॉन्च के बाद लापता हुए सेना के 7 जवानों के शव बरामद हुए हैं. सोमवार 7 फरवरी को बताया गया था कि अरुणाचल में सेना की एक पेट्रोलिंग टीम एवलॉन्च की चपेट में आ गई है. जिसके बाद से ही लगातार सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था.

हालांकि सेना के इन 7 जवानों में से किसी को भी जिंदा नहीं निकाला जा सका. जब तक उन्हें खोजा गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी. फिलहाल सभी के पार्थिव शरीरों को उनके घर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें – कश्मीर पर Hyundai Pakistan के ट्वीट के बाद भारत ने दिखाया सख्त रुख, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री भी हैरान

सेना की स्पेशल टीम पहुंची थी मौके पर

इससे पहले सेना ने जानकारी देते हुए बताया था कि, अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में 7 जवानों की एक पेट्रोलिंग पार्टी एवलॉन्च की चपेट में आ गई है. जिसमें सभी जवानों को लापता बताया गया था. सेना ने बताया था कि इन तमाम जवानों के रेस्क्यू के लिए एक स्पेशल टीम को एयरलिफ्ट कर मौके पर पहुंचाया गया.

जिस इलाके में ये बर्फीले तूफान और एवलॉन्च की घटना हुई है, वहां पिछले कई दिनों से लगातार भारी बर्फबारी हो रही थी. जिसके चलते मौसम खराब था. क्योंकि ये इलाका चीन की सीमा से सटा हुआ है, ऐसे में सेना के जवान यहां लगातार पेट्रोलिंग करते हैं. इसी पेट्रोलिंग के दौरान ये हादसा हुआ.

ये भी पढ़ें – Uttarakhand Election 2022: राजनाथ सिंह पर छाया Pushpa का खुमार, बोले- अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया