NCB Summons Ananya Pandey: क्रूज ड्रग्स केस में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे से आज सुबह 11 बजे फिर होगी पूछताछ. गुरुवार को करीब दो घंटे तक NCB ने पूछताछ की. आर्यन खान के व्हाट्सएप चैट में अनन्या का नाम सामने आया है. अनन्या के साथ पिता चंकी पांडे भी NCB दफ्तर पहुंचे थे. NCB ने अनन्या पांडे के घर छापा मार कर उनके मोबाइल और लैपटॉप जब्त किए. क्रूज ड्रग्स मामले में NCB की कार्रवाई जारी है. NCB ने दो दिन में बांद्रा, सीएसटी, नालासोपारा समेत 5 जगहों पर छापेमारी की.

वाट्सएप चैट को लेकर गुरूवार अनन्या पांडे से पूछताछ होनी थी. हालांकि सूत्रों का कहना है कि गुरूवार को अनन्या से ज्यादा पूछताछ नहीं हो पाई है. यही वजह है कि एजेंसी ने शुक्रवार सुबह 11 बजे फिर से अभिनेत्री को पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर बुलाया है. बता दें कि अनन्या पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय की बेटी हैं. एनसीबी गुरुवार को एक्टर शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ भी पहुंची. क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आर्थर रोड जेल में बंद हैं.

गुरुवार सुबह शाहरूख खान आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान से मिलने के लिए पहुंचे. वह वहां पर करीब 15 मिनट रूके. आर्यन की गिरफ्तारी के बाद ये पहला मौका था जब शाहरुख खान अपने बेटे से मिलने पहुंचे.

इससे पहले बुधवार को मुंबई की एक विशेष अदालत ने आर्यन खान की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी. आर्यन खान और 8 अन्य को 3 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया था और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था. उन्हें क्रूज शिप पर एनसीबी द्वारा छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया