Aryan Khan Drugs Case: शुक्रवार को मुंबई में ड्रग्स केस मामले में आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुए उनके दोस्त अर्बाज मर्चेंट एनसीबी दफ्तर में हाजिरी लगाने आए थे. ऐसे में उनके पिता असलम मर्चेंट एनसीबी दफ्तर के बाहर खडे होकर मीडिया कर्मियों से तस्वीरें क्लिक करवाने लगे तो पहले से ही परेशान अर्बाज झुंझलाते हुए अपने पिता से कह पड़े कि Stop It Dad (बस करिए पिता जी) .

आपको बता दें कि आर्यन खान क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार अर्बाज मर्चेंट को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत देते हुए हर हफ्ते शुक्रवार को एनसीबी दफ्तर में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश दिया था. एनसीबी दफ्तर में हाजिरी लगाने के बाद उनके पिता असलम मर्चेंट द्वारा पैपराज़ी के लिए एक तस्वीर के लिए पोज देते हुए देखा गया था.

पिछले महीने क्रूज शिप में चल रही एक पार्टी के दौरान आर्यन खान, उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मॉडल मुनमुन धमेचा को कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था. इस छापेमारी के बाद 24 दिन जेल में बिताने के बाद तीनों को ही बॉम्बे हाई कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी थी.

एनसीबी के अनुसार उन्होंने अर्बाज के जूतों से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया था. वहीं उनके पिता असलम मर्चेंट ने अपने बेटे के खिलाफ लगे आरोपों का जोरदार खंडन करते हुए आरोपों को निराधार बताया था. उन्होंने कहा कि तीनों के खिलाफ कोई सबूत नहीं है.बॉम्बे हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते जारी एक विस्तृत आदेश में गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ एनसीबी के अधिकांश आरोपों को खारिज कर दिया है.

एनसीबी द्वारा दायर मामले में कई कमियां पाते हुए अदालत ने कहा कि एजेंसी अपने जांचकर्ताओं के सामने आरोपी द्वारा किए गए स्वीकारोक्ति का हवाला नहीं दे सकती है. वहीं हाईकोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप बातचीत में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था. जो कि उसके तर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था.

Assam Mizoram Border Row: अमित शाह के साथ असम और मिजोरम के सीएम की बैठक, शांति के लिए दोनों राज्य गठित करेंगे कमेटी

Anil Deshmukh Corruption Case: सचिन वाजे का जांच आयोग के सामने कबूलनामा, परमबीर सिंह ने नहीं दी थी वसूली की सलाह

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया