Mumbai Nawab Malik Press Conference: आर्यन खान ड्रग्स मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने एक बार फिर एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. मलिका का कहना है कि क्रूज ड्रग्स मामले में केपी गोसावी और काशिफ खान मुख्य भूमिका में थे. काशिफ पोर्ट के जरिए क्रूज पर गया. काशिफ के साथ एक और दुबई का व्यक्ति था जिसका खुलासा हम अभी नहीं करेंगे. मैंने ट्विटर पर व्हाट्सएप चैट डाला है. वानखेड़े जवाब दें कि काशिफ के साथ उनका क्या रिश्ता है?

नवाब मलिक ने कहा, ‘मेरे ट्वीट के जरिए मैंने केपी गोसावी और दिल्ली के एक इनफॉर्मर के बीच की चैट सामने लाई है. इस चैट के जरिए यह बात साफ होती है कि कुछ खास व्यक्ति को रेड के दौरान हिरासत में लिया गया है और कुछ खास लोगों को छोड़ दिया गया है यह स्पष्ट होता है. क्रूज पार्टी मामले में केपी गोसावी और मनीष भानुशाली यह प्रमुख किरदार है. काशिफ खान यह भी इस मामले मैं महत्वपूर्ण नाम है.'

[tw]https://twitter.com/nawabmalikncp/status/1460483451568762881[/tw]

काशिफ खान और वाइट दुबई को वानखेडे ने हिरासत में नहीं लिया- मलिक
नवाब मलिक ने आगे कहा, क्रूज पार्टी में काशिफ खान भी था उसके साथ दुबई का एक व्यक्ति भी था. उस व्यक्ति को वाइट दुबई नाम से जाना जाता है. वाइट दुबई का खुलासा आने वाले वक्त में करूंगा. काशिफ खान और वाइट दुबई नाम के व्यक्ति को समीर वानखेडे ने हिरासत में नहीं लिया. समीर वानखेडे नहीं है साफ करना चाहिए कि काशिफ खान और उनके बीच क्या संबंध है.

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा आरोप है कि काशिफ खान समीर वानखेड़े के लिए वसूली करने का काम करता है. गोवा में कशिश के जरिए ड्रग्स का बड़ा रैकेट चलाया जाता है. कुछ दिन पहले काशिफ खान पर मुंबई के बांद्रा में एक मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में वह फरार है पुलिस तलाश कर रही है जानकारी के मुताबिक हो गोवा में है.'

ये भी पढ़ें-
Nawaz Sharif की बेल पर रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पूर्व चीफ जस्टिस ने जमानत नहीं देने का दिया था निर्देश

यूपी बिहार के बाद राजस्थान में AIMIM की एंट्री, Asaduddin Owaisi ने कहा- विधानसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’