West Bengal: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आसनसोल लोकसभा सीट (Asansol By Election 2022) पर मंगलवार को उपचुनाव चल रहा है. शत्रुघ्न सिन्हा यहां तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. ‘बिहारी बाबू’ शत्रुघ्न सिन्हा को हराने के लिये भारतीय जनता पार्टी ने चक्रव्यूह रचा है. हालांकि सवाल ये है कि शॉटगन आसनसोल लोकसभा सीट पर फंसेंगे या जीतकर संसद पहुंचेंगे.

आसनसोल सीट झारखंड की धनबाद जिले की सीमा से लगी हुई है. यहां पर हिंदी भाषी मतदाता निर्णायक भूमिका में होते हैं. इसी को देखते हुए टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. आसनसोल लोकसभा सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रहे बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. वहीं उपचुनाव के लिए जारी मतदान के बीच एबीपी न्यूज संवाददाता मनोज्ञा लोइवाल ने शत्रुघ्न सिन्हा से बातचीत की. यहां पेश हैं बातचीत के संपादित अंश

आसनसोल से आपको जीत का कितना भरोसा है और उसका आधार क्या है?

मैं आज कोई जीत हार की बात नहीं करुंगा. आज मैं कहूंगा सिर्फ लोकतंत्र की जीत हो, लोग अच्छी तादात में बहार आएं और वोट दें. वोट देके अपना मनपसंद नेता चुनें. किस लिए, ताकि समाज में सुख, शांति, तरक्की, प्रगति हो, सद्भावना हो, विकास हो, उसके लिए अपना नेता चुनें. वोट ज़रूर दें. ज़्यादा से ज़्यादा तादाद में दें, यही हमारी कामना है.

एक आरोप लग रहे हैं कि इस बार टीएमसी हिंसा का रही है- कैसे देखते है इनसब को?

यह कहानी आप मुझसे पूछ रही हैं, सही आदमी से नहीं पूछ रही हैं. यह सब चीज़ का जवाब देने के लिए और नेता होते हैं, प्रशाशन है, सरकार है, केंद्रीय एजेंसियां हैं. मैं तो अभी आया हूं. शायद सवाल आपका सही हो सकता है, लेकिन मैं आपके सामने सही व्यक्ति नहीं हूं.

आपकी कोई भी फिल्म का एक डायलॉग आसनसोल के लोगों के लिए

मैं सारे डायलॉग भूल चुका हूं. अब थोड़ी कहानी को आगे बढ़ाएं. अब मैं चला उन लोगों के पास जो लोग हमारा इंतज़ार कर रहे हैं. दूर से ही सही लेकिन उनके हौसले के लिए.

बीजेपी को खामोश करने की तैयारी है ?

इस बार खामोश करने की तैयारी हो चुकी है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया